देहरादून। Uttarakhand Election Result 2022| विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Election) में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के चुनाव हारने के बाद भाजपा के समाने बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय करने की है। मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा (BJP) ऐसे नेता की ताजपोशी करना चाहती है जो कि हर मानको पर खरा उतर सके और पूरे पांच साल का सरकार चला सके। इसके लिए नामों पर मंथन शुरू हो चुका है। लेकिन इन नामों मेें एक नाम ऐसा है जो कि सबसे ऊपर चल रहा है और भाजपा के किसी नेता और विधायक को इसनाम पर ऐतराज भी नहीं हे। जिस नाम पर तेजी से विचार चल रहा है वो है महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का।
Read also- उत्तराखंड : अपनी हार का कारण नहीं समझ पाए हरीश रावत
भगत सिंह कोश्यारी एक बार पहले भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (Uttarakhand CM) रह चुके हैं। अपनी सादगी के लिए जाने वाले भगत सिंह कोश्यारी ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जो कि रिक्शा में बैठकर भी विधानसभा तक चले जाते थे। एक पूर्व ब्लाक प्रमुख ने अपने फेसबुक पर भी पूर्व सीएम और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मुख्यमंत्री बनाने की पोस्ट डाली है। इस पोस्ट को भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने भी शेयर किया और उस पर अपने कमेंट किए। वहीं शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि राज्य की कमान अनुभवी नेता के हाथ में होने से उत्तराखंड का अच्छे तरीके से विकास हो सकेगा।

