Chardham Yatra में चलेगी सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें,यात्रा होगी सुगम

उत्तराखंडChardham Yatra में चलेगी सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें,यात्रा होगी सुगम

Date:


Chardham Yatra में चलेगी सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें,यात्रा होगी सुगम

देहरादून। इस बार चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। इसके निर्देश परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने समीक्षा बैठक में दिए। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग चारधाम की यात्रा को आसान बनाना चाहता है। जिससे इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहे और उसको भी नुकसान न हो। इसी के तहत इन बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है।

Read also: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का 67 करोड़ 22 लाख का बजट पारित, चारधाम यात्रा 3 मई से

विधानसभा स्थित मीटिंग हाल में आयोजित बैठक में परिवहन सचिव के अलावा प्रदेश के परिवहन आयुक्त और निगम एमडी सहित आलाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मंत्री चंदनराम दास ने सरकार की पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा का बिना किसी बाधा के सुलभ संचालन बताई। उन्होंने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में सीएनजी और ई-बसें संचालित होंगी। इसकस उदृश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराना है।

Read also: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक

मंत्री ने इसके लिए परिवहन निगम को अलग से योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समय निगम 100 करोड़ के घाटे में चल रहा है। मंत्री ने कहा कि इस घाटे से उबरने के लिए निगम की आय बढ़ाने को वह जल्द यूनियनों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम को हर हाल में घाटे से उबारना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सौ दिन का लक्ष्य निर्धारित कर काम करेंं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related