Uttarakhand Budget : गैरसैंण में सात जून से विधानसभा सत्र, सरकार पेश करेगी बजट

उत्तराखंडUttarakhand Budget : गैरसैंण में सात जून से विधानसभा सत्र, सरकार पेश...

Date:

देहरादून। आगामी सात जून से विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में होगा। जहां पर उत्तराखंड की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2022- 23 का बजट पेश करेगी। हालांकि उससे पहले चंपावत उपचुनाव होंगे। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाग्य का फैसला होगा। चंपावत उपचुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।

इस कारण से मुख्यमंत्री धामी सरकार के बजट पर सभी दलों की निगाहें लगी हुई हैं। इस बार प्रदेश के बजट पेश करने से पहले खास बात यह है कि सीएम धामी संवाद कार्यक्रम स्थापित कर लोगों की राय इस बारे में जान रहे हैं। इससे प्रदेश के बजट को लेकर लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। 

Also Read : Champawat by-election : 40 प्रतिशत बूथों पर मतदान की होगी लाइव स्ट्रीमिंग, आव्जर्वर पहुंचे उत्तराखंड

प्रदेश में दूसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद यह बजट सत्र और बजट और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। अब आगामी सात जून से गैरसैंण में विधानसभा सत्र बुलाया गया है। इसी बजट सत्र में धामी सरकार अपना 2022—23 वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी। इस बजट के साथ ही प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण भी आएगा। बता दें, कि सीएम धामी बजट को आम जनता के अनुरूप बनाने के लिए जन संवाद कर कर रहे हैं।

यहींं कारण है कि प्रदेश में दूसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार के बजट पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। खास बात यह है कि बजट पेश करने के पूर्व इसे लेकर आम जनता की राय भाजपा सरकार जान रही है। उत्तराखंड का बजट प्रदेश की जनता का बजट बने इसके लिए प्रदेश के कई जिलों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद कार्यक्रमों में भाग लिया और बजट के बारे में लोगों की राय जानी।

नैनीताल के बाद देहरादून में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड धर्म,आध्यात्म का बड़ा केंद्र है। सरकार की ओर से तैयार हो रहे बजट में आम जनता के साथ विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read :Champawat by-election : चंपावत उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, जनसंपर्क जोरों पर

मुख्यमंत्री धामी चाहते हैं कि बजट से पूर्व मिले सुझावों का समावेश बजट में किया जाए। जिससे राजकीय कोष को बढ़ाने अलावा कर राजस्व को बढ़ावा के मिले सुझावों को अमल में लाने में मदद मिलेगी। इस बार बजट में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति के विकास की परिकल्पना साकार होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...