Champawat Upchunav: चंपावत जीतने के लिए सीएम धामी ने झोंकी ताकत, सभी 151 बूथों पर पदाधिकारियों की तैनाती

उत्तराखंडChampawat Upchunav: चंपावत जीतने के लिए सीएम धामी ने झोंकी ताकत, सभी...

Date:

चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चंपावत में आगामी 31 मई को मतदान होना है। यहां से चुनावी जीत धामी के लिए संवैधानिक तौर पर बेहद अहम है और इसी को लेकर मतदान से पहले भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वहीं कांग्रेसी नेता भी चंपावत में सक्रिय हैं। कांग्रेसी नेताओं का प्रयास है कि किसी भी तरह से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी को चुनाव नहीं जीतने देना चाहिए। 

Also Read : Uttarakhand Budget : गैरसैंण में सात जून से विधानसभा सत्र, सरकार पेश करेगी बजट

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अभी विधायक नहीं हैं। उनके लिए चंपावत विधानसभा सीट को खाली करवाया गया है। इसके बाद यहां भाजपा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गत रविवार को मतदाताओं के बीच रोड शो भी किया। भाजपा ने पूरे चंपावत को पांच सेक्टर में बांटकर इनकी जिम्मेदारी अपने पांच कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी। मंत्री चंदन रामदास को चुनाव के मद्देनजर प्रभारी मंत्री बनाया है। इसके अलावा शक्ति केंद्र लेवल पर विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर बूथ मजबूत करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। वहीं भाजपा के बड़े नेताओं ने चंपावत में डेरा डाल दिया है। 

चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में अब भाजपा ने अपने सभी नेताओं को चंपावत तलब किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खुद अगले दो दिनों तक चंपावत में ही कैंप करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक चंपावत पहुंच गए। दूसरी ओर राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़, प्रदेश के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा ने चंपावत में डेरा डाल दिया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेस नेता भी चंपावत में डेरा डाले हुए हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत आज सोमवार को चंपावत पहुंच गए। हरीश रावत चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार चंपावत पहुंचे हैं। हरीश रावत का कहना है कि हम अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य पूरा कर भाजपा को हराने का काम करेंगे।

Also Read : Uttarakhand News: चिंतन शिविर से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जगाया विश्वास

चंपावत विधानसभा के सभी 151 बूथों पर भाजपा की पूरी तैयारी है। चंपावत उपचुनाव में अब महज चंद दिनों का ही समय शेष बचा है। भाजपा ने बचे दिनों के लिए चंपावत विधानसभा के 151 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई है। खासकर उन चालीस बूथों पर विशेष फोकस है। जिन पर विधानसभा चुनाव में वो कांग्रेस से पीछे रही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...