Petrol Diesel Shortage: प्रदेश में पेट्रोल डीजल की किल्लत मैदानों तक पहुंची, अल्मोडा में भी खत्म हुआ तेल

उत्तराखंडPetrol Diesel Shortage: प्रदेश में पेट्रोल डीजल की किल्लत मैदानों तक पहुंची,...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में पेट्रोल डीजल की किल्लत अब मैदानों की तरफ रूख कर रही है। उत्तराखंड के कई इलाकों में तेल खत्म हो गया है। हालांकि पेट्रोल डीजल की किल्लत पूरे प्रदेश में बनी हुई है। पहले ये परेशानी हरिद्वार से शुरू हुई और अब यह संकट देहरादून से बागेश्वर और अल्मोड़ा तक पहुंच गया है। अल्मोड़ा जिले के कुछ पेट्रोल पंपों में तेल खत्म हो गया है। वहीं बागेश्वर के पेट्रोल पंपों पर ‘पेट्रोल-डीज़ल समाप्त’ के बोर्ड लगाए जा चुके हैं। हालांकि पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त तेल होने का दावा किया गया था। लेकिन अब उन पर भी तेल खत्म हो चुका है। राजधानी देहरादून में पंपों पर वाहनों की भारी भीड़ लगी हुई है।

Also read : चारधाम में अब तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा छह लाख के पार

इधर, हरिद्वार में प्रशासन का कहना है कि जल्द पंपों पर फ्यूल रीस्टोर किया जाएगा। देहरादून में अधिकांश पेट्रोल पंपों में तेल खत्म है। एचपी के पंपों में पिछले चार दिन से तेल की गाड़ी नहीं आई है।  जिसके कारण पेट्रोल और डीज़ल नहीं मिलने से लोग परेशान घूम रहे हैं। जहां पर पेट्रोल पंप में तेल मिल रहा है वहां पर वाहनेां की ज़बरदस्त भीड़ है। इन पंपों पर भी सिर्फ इमरजेंसी सेवा को ही पेट्रोल डीजल दिया जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की किल्लत को तीन दिन पहले तक अफवाह बताया जा रहा था।

Also read: आज सोमवार को पेट्रोल पंपों पर ये है पेट्रोल डीजल का भाव

लेकिन अब लोग वाकई इससे परेशान हो रहे हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि डिमांड के मुताबिक तेल की मांग पूरी नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ रही है। कई जगह फिलिंग गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और कई स्थानों पर आज शाम तक तेल की गाड़ियां पहुंच जाएगी। देहरादून में अधिकांश पेट्रोल पंपों में तेल खत्म है। एचपी के पेट्रोल पंपों में चार दिन से तेल की गाड़ी नहीं आई है। जिसके चलते पेट्रोल और डीज़ल न मिलने से लोग परेशान हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...