देहरादून। प्रदेश में मानसून के साथ ही भूस्खलन का दौर भी शुरू हो गया है। जिसके कारण सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया। क्रॉनिक लैंड स्लाइड ज्यादा परेशानी पैदा कर रहे हैं। चमोली जिले में सिरोहबगड़ में मलबा आने से ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 फिर अवरुद्ध हो गया।
Read also: Monsoon Update 2022: तीन दिन पहले पहुंचा मानसून,पांच दिन के भीतर देश के इन हिस्सों में होगी बारिश
लोनिवि के अनुसार,एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें इस समय बारिश और भूस्खलन के कारण बंद हैं। 81 सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा नौ राज्य हाईवे, 10 मुख्य जिला मार्ग के अलावा चार अन्य जिला मार्ग और 40 ग्रामीण सड़कें भी इस समय अवरूद्ध हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के तहत 20 सड़कें पहाड़ियों के मलबे और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गईं हैं। बंद सड़कों को खोलन के लिए 289 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। इनमें सबसे अधिक 113 मशीनों को नेशनल हाईवे पर लगाया गया है।
Read also: Uttarakhand News Today: सिर पर मानसून सीजन,तटबंध मजबूत करने का काम अधूरा
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, भारी वर्षा से अधिकांश जिलों में पेयजल और विद्युत आपूर्ति बाधित है। इनको पटरी पर लाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। क्रॉनिक लैंड स्लाइड जोन बारिशों के साथ सक्रिय हो गए हैं। विभाग की ओर से बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यालय स्तर से इनकी मॉनीटरिंग की जा रही है।

