Breaking News: मां ने प्रेमी के साथ मिलकर तीसरी मंजिल से नीचे फेंककर की बेटी की निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेशBreaking News: मां ने प्रेमी के साथ मिलकर तीसरी मंजिल से नीचे...

Date:


Breaking News: मां ने प्रेमी के साथ मिलकर तीसरी मंजिल से नीचे फेंककर की बेटी की निर्मम हत्या

अलीगढ। जिले के थाना क्वार्सी इलाके में एक शादीशुदा मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर छत की तीसरी मंजिल पर छुपी अपनी बेटी की छत से नीचे फेंक कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एक प्रेमिका मां और उसके सिरफिरे आशिक का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जहां शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उसने मां बेटी के रिश्तो को सिरफिरे प्रेमी के प्यार में तार-तार करते हुए बेटी का कत्ल कर दिया। जिस मां ने एक बेटी को 9 महीने अपनी कोख में रखकर जन्म देने के बाद उंगली पकड़कर चलना सिखाया और पाल—पोसकर बड़ा करते हुए जवानी की दहलीज पर कदम रखवाया। वही बड़ी हुई बेटी समझदार होने पर अपनी प्रेमिका मां और उसके प्रेमी के बीच प्रेम संबंधों का विरोध करने के चलते दोनों के प्यार के बीच रोड़ा बन गई। मां द्वारा अपने शराबी प्रेमी के साथ मिलकर की गई नाबालिक 14 वर्षीय बेटी की हत्या (Minor 14 year old daughter murdered) के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Read also: बिहार के नवादा में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की

तीसरी मंजिल से फेंककर हत्या करने के बाद कातिल प्रेमी और हत्यारिन मां मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद परिजनों ने क्वार्सी थाने पहुंचकर आरिफ और मृतक बेटी यासमीन की मां साजिया के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसक कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने प्रेमी और उसकी शादीशुदा प्रेमिका मां को हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ला नगला मल्हा की गली नंबर 4 में किराए के मकान रहने वाली साजिया ने कोतवाली बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज मछली वाली गली निवासी अपने शराबी प्रेमी आरिफ के साथ मिलकर छत पर छुपी अपनी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी यासमीन की तीसरी मंजिल पर पहुंचकर छत से नीचे फेंक इसलिए हत्या कर दी। क्योंकि शादीशुदा मां साजिया का प्रेमी आरिफ शराब के नशे में चूर होकर उसकी मां से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था।

Read also: कानपुर में अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर जलाया शव

जहां घर में मौजूद उसकी बेटी साजिया ने उसके प्रेमी को देख घर में यह कह दिया कि उसकी मां घर में मौजूद नहीं है। उसी दौरान घर पहुंचे आरिफ की नजर घर के अंदर मौजूद प्रेमिका साजिया पर पड़ गई। प्रेमिका की नजरों से नजर मिलते ही प्रेमी गुस्सा से तमतमा उठा था। जिसके बाद घर पहुंचे प्रेमी ने उसकी बेटी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी अपनी जान बचाकर बेटी घर से निकल कर रास्ते में दौड़ लगाते ही अपने जीजा के घर जान बचाने के लिए भागने लगी। जिसके बाद उसकी मां के प्रेमी ने रास्ते में दौड़कर उसको पकड़ लिया और पकड़ कर मकान के अंदर ले गया। जहां उसको कमरे के अंदर ले जाने के बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका ने मिलकर यासमीन के साथ मारपीट करते हुए तीसरी मंजिल की छत पर पहुंच गए। उसकी मां साजिया उसके प्रेमी आरिफ ने 14 वर्षीय नाबालिग बेटी (Minor 14 year old daughter murdered) यासमीन को तीसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक कर उसकी हत्या कर दी गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related