Taj Hotel: होटल ताज में लीजेंड लीग के खिलाड़ी मिशेल जॉनसन के कमरे से निकला सांप

उत्तर प्रदेशTaj Hotel: होटल ताज में लीजेंड लीग के खिलाड़ी मिशेल जॉनसन के...

Date:

विदेशियों के बीच भारत की पहचान कभी साँपों और सपेरों के देश के रूप में होती थी. वक्त बदला तो देश बदला और लोगों की सोच भी बदली, भारत की पहचान भी बदली मगर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मिचेल जॉनसन के ज़हन में भारत की वो पुरानी पहचान शायद एकबार फिर उभर आयी होगी क्यों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नामचीन होटल ताज में उनके कमरे से एक सांप बरामद हुआ वह भी ज़हरीला जिसकी पिक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की. 

दरअसल ऑस्ट्रेलिया जॉनसन वेटरन्स खिलाडियों के लिए भारत में खेली जा रही लीजेंड्स क्रिकेट लीग के लखनऊ चरण का मैच खेलने नवाबों के शहर पधारे थे. लीग में मणिपाल टाइगर्स के लिए खेल रहे जॉनसन की टीम होटल ताज में निवास कर रही थी जहाँ उनके कमरे से सांप निकला। एक विदेशी खिलाड़ी के कमरे से सांप निकलने पर पूरे होटल में हड़कंप मच गया. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने सांप की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सांप की प्रजाति के बारे में लोगों से जानकारी मांगी। 

जॉनसन ने पूछा कि क्या किसी को मालूम है कि यह किस नस्ल का सांप है? जॉनसन की इस पोस्ट पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली और दक्षिण अफ्रीका के पेसर वर्नोन फिलेंडर ने काफी मज़ेदार कमेंट भी किये। वैसे बरसात के मौसम में साँपों का निकलना एक आम बात होती है लेकिन इतने बड़े होटल में जहाँ VVIPs का उठना बैठना और ठहरना होता है सांप का किसी VIP के कमरे से निकलना थोड़ी अलग बात होती है, वैसे बता दें कि इसी होटल में सेहवाग की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स की टीम भी थी हुई थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related