चीन सीमा पर पकडे़ गए दो संदिग्ध युवक, ITBP ने पुलिस को सौंपा

उत्तराखंडचीन सीमा पर पकडे़ गए दो संदिग्ध युवक, ITBP ने पुलिस को...

Date:

देहरादून। चीन सीमा पर अग्रिम चौकियों पर 15 दिनों के भीतर दो संदिग्ध युवक पकड़े जा चुके हैं। इन दोनों के पास सीमा क्षेत्र में जाने का अनुमति पत्र भी नहीं था। दोनों युवकों को मानसिक रूप से बीमार बताया है। लेकिन सवाल यह है कि सुरक्षा चौकियों को पार कर वो प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे पहुंच गए।  इसे सुरक्षा के लिए लिहाज से गंभीर खतरा माना गया है। उत्तरकाशी चीन सीमा से लगा सीमा का जिला है। जहां पर गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से आगे नेलांग जाने के लिए प्रशासन से इनर लाइन परमिट लेना होता है। इसके बाद वहां जाने वाले व्यक्ति की सीमा क्षेत्र की चौकियों पर चेकिंग होती है। जहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होती है। सुरक्षा इतनी पुख्ता होती है कि कोई व्यक्ति बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकता। पिछले एक महीने से यहां सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही दिखाई दे रही है। 

करीब 15 दिन पहले सीमा की चौकी नीला पानी में एक युवक पकड़ा था। सेना ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को मानसिक रूप से बीमार बता रही है। वहीं गत रविवार को सेना ने अग्रिम चौकी सोनम पर एक व्यक्ति पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति बिहार का निवासी है। परिजनों ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया। खास बात यह है कि प्रशासन सीमा पर निश्चित क्षेत्र तक जाने की अनुमति देता है। सोनम तक जाने की अनुमति केवल सेना, आईटीबीपी, गंगोत्री नेशनल पार्क व प्रशासन को है। ऐसे में सीमा के अति संवेदनशील क्षेत्र में बिना अनुमति के पहुंचना सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। बता दें  कि भैरोघाटी में पहली चौकी पर परमिट चेक होता है। नेलांग में चेकिंग की जाती है। जादुंग व नेलांग से आगे की अनुमति नहीं दी जाती है। वहीं एसडीएम सीएस चौहान ने बताया कि प्रशासन नेलांग व जादुंग तक के लिए परमिट जारी करता है। इससे आगे जाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाती है। हर्षिल थानाध्यक्ष का कहना है कि सेना ने रात एक व्यक्ति को पुलिस को सौंपा था। उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने मानसिक परीक्षण कराए जाने के लिए चिकित्सालय को बोर्ड गठित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...