Amrit Sarovar in Jabalpur: अमृत सरोवर के निर्माण में आई काफी तेजी, दिख रहा मॉनिटरिंग का असर

उत्तराखंडAmrit Sarovar in Jabalpur: अमृत सरोवर के निर्माण में आई काफी तेजी,...

Date:

देहरादून। प्रदेश में अमृत सरोवर के निर्माण में काफी तेजी आई है। केंद्र सरकार की तरफ से लगातार की जा रही मॉनिटरिंग का असर उत्तराखंड में देखने को मिला है। प्रदेशभर में 375 के मुकाबले आठ अगस्त तक 377 अमृत सरोवर का निर्माण हो चुका है। जबकि पिछले कुछ दिनों तक यह लक्ष्य हासिल करना कठिन दिख रहा था।  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को अमृत सरोवर योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत देशभर में प्रत्येक राज्य के हर जिले में 75-75 तालाब बनाए जाने हैं। उत्तराखंड में इस योजना के तहत अब तक कुल 1279 स्थलों को चिह्नित किया है। 

Read also: Niti Aayog की सलाह पर अपना थिंक टैंक तैयार करेगी धामी सरकार

इनमें 959 नए और 320 पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाना है। प्रदेश में ग्राम्य विकास विभाग को 926 तालाब, वन विभाग को 312 तालाब और शहरी विकास विभाग को 41तालाबों को अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य दिया है। अपर सचिव व आयुक्त ग्राम्य विकास आनंद स्वरूप के मुताबिक विभाग ने शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया। कई जिलों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य से आगे अधिक अमृत सरोवर का निर्माण किया है।  केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना यदि प्रदेश में सुचारु ढंग से चली तो आने वाले समय में इसके लाभ प्रदेश को मिलेंगे। तालाबों में जमा पानी का उपयोग सिंचाई और पशुपालन, मत्स्य पालन इत्यादि में किया जाएगा। इसके अलावा भूजल रिचार्ज का बड़ा स्रोत बनेंगे। अमृत सरोवर तालाबों के निर्माण से प्रदेश में हर साल वनों में लगने वाली आग को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related