Uttarakhand Weather: बारिश ने मचाई तबाही, मकान में मलबे में दबकर महिला की मौत, कई राजमार्ग अवरूद्ध

उत्तराखंडUttarakhand Weather: बारिश ने मचाई तबाही, मकान में मलबे में दबकर महिला...

Date:

देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश के चलते एक बार फिर से तबाही मची हुई है। बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच देर रात से हो रही बारिश के चलते कई जगह राजमार्ग अवरूद्ध होने की जानकारी मिली है। वहीं उत्तरकाशी चिन्यालीसौड में गांव कुमराडा के मुंडरा थोला तोक में भवन क्षतिग्रस्त होने से महिला की उसमें दबकर मौत हो गई है।  रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा के पास तरसाली में भारी मलबा आने से बाधित हो गया। जिस कारण वाहनों की दोनों ओर लंबी कतार लगी हुई है। प्रशासन और पुलिस द्वारा केदारनाथ यात्रा के यात्रियों को नजदीकी स्थानों पर रूकने के लिए कहा है। देर शाम को हुई तेज बारिश से हाईवे तरसाली के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर और पेड़ों के गिरने से बंद हो गया है। इस दौरान एनएच द्वारा मलबा सफाई का प्रयास जारी है। लेकिन लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से गिर रहे मलबा के बीच अंधेरा होने से हाईवे खोलना अभी संभव नहीं है।

पुलिस के मुताबिक मौसम ठीक रहा तो आज देर शाम तक राजमार्ग को बहाल किया जा सकता है। वहीं केदारनाथ जाने वाले व दर्शन कर लौटने वाले यात्रियों को नजदीकी स्थानों पर रुकने के लिए कहा है। इसी के साथ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि के साथ काकड़ागाड़ में यात्रियों को हाईवे बंद होने के बारे में जानकारी दी गई है। जिससे वह वहीं रूक जाएं। इसी के साथ जिन यात्रियों के गुप्तकाशी में होटल, रेस्टोरेंट में बुकिंग हैं, उन्हें जाने दिया जा रहा है। इधर, भीरी में बारिश के चलते भूस्खलन जोन सक्रिय होने से हाईवे दिनभर में कई बार बाधित होता रहा है। वहीं, काकड़ागाड़ से गुप्तकाशी के बीच सड़क बदहाल होने से जाम लग रहा है। जिस कारण यात्रियों व स्थानीय लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी है।
माना जा रहा है कि अभी बारिश से आने वाले 24 घंटे तो निजात मिलने वाली नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related