बेटे को राशन लेने भेजा वह दुल्हन के साथ लौटा

न्यूज़बेटे को राशन लेने भेजा वह दुल्हन के साथ लौटा

Date:


बेटे को राशन लेने भेजा वह दुल्हन के साथ लौटा

युवक ने कहा, पुजारी ने 3 मई के बाद शादी का सर्टिफिकेट देने की बात कही है

साहिबाबाद : कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश में एक दिलचस्प वाक्सा सामने आया है. साहिबाबाद में एक युवक को उसकी मां ने राशन लेने के लिए भेजा. लेकिन जब वह वापस घर आया तो उसके साथ दुल्हन भी थी. राशन की जगह दुल्हन को देखते ही युवक की मां भड़क उठी और दोनों को घर के अंदर घुसने तक नहीं दिया और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया.

3 घंटे बाद लौटा युवक
साहिबाबाद थाना क्षेत्र के श्याम पार्क में रहने वाला युवक राशन का सामान लेने के घर से बाहने निकला था. तीन घंटे बाद वह दुल्हन की तरह सजी एक युवती के साथ घर पहुंचा. मां ने बेटे से सवाल किया तब उसने बताया कि, शादी मंदिर में की है. मां ने घर में नहीं घुसने दिया तो बेटा-बहू थाने पहुंच गए. थोड़ी ही देर बाद युवक की मां भी वहां पहुंच गई. थाने में युवक ने बताया, दोनों की शादी हरिद्वार के मंदिर में हुई है. पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करवाया जिसके बाद दोनों किराये के मकान में रहने चले गए.

लॉकडाउन से पहले ही कर ली थी शादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन से पहले ही युवक ने शादी कर ली थी. उसने अपनी पत्नी को साहिबाबाद में ही किराए के मकान में रख रखा था. युवक ने थाने में बताया, उसने शादी तो की है लेकिन शादी से संबंधित कोई पेपर नहीं दिखा सकता, क्योंकि मंदिर के पुजारी ने 3 मई के बाद शादी का सर्टिफिकेट देने की बात कही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...