हाथरस मामले पर क्यों चुप थे अमित शाह: ममता का पलटवार

उत्तराखंडहाथरस मामले पर क्यों चुप थे अमित शाह: ममता का पलटवार

Date:


हाथरस मामले पर क्यों चुप थे अमित शाह: ममता का पलटवार

नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उन्हें शोभा मजूमदार की मौत के असल कारण की जानकारी नहीं है मगर उन्हें उनकी मौत पर अफ़सोस है. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा अब शोभा मजूमदार के निधन का राजनीतिकरण कर रही है. ममता बनर्जी ने इसी के साथ आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर चुप्पी क्यों साधे रहते हैं।

हाथरस पर क्यों चुप थे अमित शाह
तृणमूल सुप्रीमो ने कहा, “ अमित शाह ट्वीट करके कह रहे हैं कि बंगाल का क्या हाल है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में जब महिला पर अत्याचार किया गया, तब वह चुप क्यों रहे।” उन्होंने कहा कि बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू है और कानून-व्यवस्था अब चुनाव आयोग के हाथों में है। तीन तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिछले कुछ दिनों में हत्या कर दी गयी।

व्हीलचेयर पर पद यात्रा की
ममता बनर्जी ने यहां व्हीलचेयर पर विशाल पद यात्रा की। पिछले महीने एक हमले में उनके घायल हो जाने के बाद उनका यहां यह पहला रोडशो था। उन्होंने ने खुदीराम मोड़ से नंदीग्राम ब्लॉक-2 के ठाकुर चौक तक पद यात्रा की जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। दूसरे चरण के दौरान एक अप्रैल को यहां होने वाला चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तृणमूल सुप्रीमो यहां से अपने पूर्व मंत्रिमंडलीय सहयोगी सुवेन्दु अधिकारी से खिलाफ खड़ी हुई हैं। अधिकारी ने पिछले वर्ष दिसम्बर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...