नंदीग्राम में दंगा कराना चाहती है भाजपा: ममता बनर्जी

उत्तराखंडनंदीग्राम में दंगा कराना चाहती है भाजपा: ममता बनर्जी

Date:


नंदीग्राम में दंगा कराना चाहती है भाजपा: ममता बनर्जी

कोलकाता: एक अप्रैल को पश्चिम-बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होगी, इसमें सबसे हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम सीट भी शामिल है जिसपर सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी से बीजेपी में आए शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है। दोनों पार्टियों के बीच ज़बानी जंग जारी है, मंगलवार को एक रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की अपनी पार्टी की महिलाओं को मारने का प्लान है। वे इसके लिए बिहार और उत्तर प्रदेश से बुलाए गए गुंडों की मदद लेंगे और इल्ज़ाम बंगाल पर थोप देंगे।

ममता ने की सावधान रहने की अपील
ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग को बाहरी पुलिसकर्मियों के कथित अनुचित कृत्यों से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले नंदीग्राम में ”सांप्रदायिक दंगे भड़काने की किसी भी कोशिश’ के खिलाफ सावधान रहें।

नंदीग्राम में दंगा कराना चाहती है भाजपा
ममता ने भगवा पार्टी का नाम लिये बिना कहा, ”बीजेपी की अपने ही लोगों को मरवाने और इसे हमारी हरकत बताकर दंगे कराने की योजना है। हमें जानकारी मिली है। सावधान रहिये।” इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में तीन किलोमीटर के रोड शो में हिस्सा लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related