बंगाल में चौथे चरण के मतदान की हिंसक शुरुआत, 5 लोगों की मौत का दावा

उत्तराखंडबंगाल में चौथे चरण के मतदान की हिंसक शुरुआत, 5 लोगों की...

Date:


बंगाल में चौथे चरण के मतदान की हिंसक शुरुआत, 5 लोगों की मौत का दावा

कूचबिहार: बंगाल में चुनाव हों और हिंसा न हो ऐसा तो अबतक नहीं हुआ. पिछले तीन चरणों में सिर्फ मामूली झड़पों की घटनाएं हुई थी मगर आज चौथे चरण में मतदान के दौरान भयानक हिंसा की कई खबरें सामने आ रही हैं. कूचबिहार के सितालकुची विधानसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर सुबह करीब 11 बजे बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार झड़प में दोनों तरफ से बम और गोलियों का इस्तेमाल हुआ. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए CRPF की तरफ से फायरिंग की गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. टीएमसी ने पांच लोगों के मरने की बात कही है. चुनाव आयोग ने इस पर रिपोर्ट मांगी है.

मिली जानकारी के अनुसार सितालकुची में जब भाजपा और TMC के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए तो तुरंत इसकी सूचना क्विक रिस्पॉन्स टीम को दी गई. टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए सीआरपीएफ के जवानों ने गोलीबारी की जिसमें चार लोगों की जान चली गई है.

वहीं इस मामले पर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है. टीएमसी सांसद डिरेक ओ ब्रायन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब आप सही तरीके से हमें हरा नहीं पा रहे हैं तो हमें गोलियां मार रहे हैं, हत्याएं कर रहे हैं. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए ब्रायन ने कहा कि तुम्हारे आदेश के बाद ही चुनाव आयोग ने बंगाल पुलिस के DG और ADG को बदला था और उस इलाके के SP को भी बदला गया था जहां 5 की मौत हुई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...