बंगाल वाली दवाई यूपी में भी इस्तेमाल करनी होगी: राकेश टिकैत

उत्तराखंडबंगाल वाली दवाई यूपी में भी इस्तेमाल करनी होगी: राकेश टिकैत

Date:


बंगाल वाली दवाई यूपी में भी इस्तेमाल करनी होगी: राकेश टिकैत

गाजियाबाद: कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच चल रहे टकराव के बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर सरकार को दो टूक शब्दों में कहा कि, अभी किसान ट्रैक्टर से दिल्ली आने की रिहर्सल कर रहे हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले तीन वर्षों में किसान इलाज भी करेंगे।

तीन साल का कोर्स
टिकैत ने आगे कहा कि, बंगाल को भाजपा में जो दवाई दी गयी उसने काम किया और अब यही दवाई यूपी में भी खिलाई जाएगी, टिकैत ने कहा कि यह तीन साल का कोर्स है। यह इलाज चलता रहेगा। भाकियू नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि, हम ऐसी फिल्म दिखा देंगे कि याद रखेंगे। बता दें कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच टकराव पिछले वर्ष से लगातार चल रहा है। जिसका अभी तक हल नहीं निकल सका है।

Read also: राजशाही ठाठ का अहसास दिलाने वाली द रॉयल प्रेसीडेंट सैलून राष्ट्रपति को लेकर आ रही कानपुर

जारी है दिल्ली की तरफ कूच
गौरतलब है कि, यूपी के सहारनपुर जनपद से किसानों की ट्रैक्टर रैली एक बार फिर दिल्ली की तरफ कूच कर चुके हैं। सहारनपुर से शुरू हुई किसानों की यह ट्रैक्टर रैली बाटी शाम मेरठ पहुंची, वहां रात्रि विश्राम के बाद किसान आज सुबह से आगे दिल्ली के लिए कूच कर गए। किसानो ने यहां रात्रि में टोल प्लाजा पर डेरा जमाया, सुबह उन्होंने हाईवे पर टोल फ्री कराया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related