भाजपा ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

उत्तराखंडभाजपा ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

Date:


भाजपा ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

CM योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav के पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को ‘अब्बाजान’ कहे जाने से सपा व भाजपा अब आमने सामने आ गई है और दोनो के बीच वार पलटवार की राजनीति भी शुरू हो गई है । मामले की नज़ाकत देखते हुए UP के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव की तरफ़ एक सवाल ऊछाल दिया है और उनसे पूछा है कि उन्हें अब्बा शब्द से इतनी आपत्ति क्यों है? सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी तो उन्हें टीपू कहकर बुलाते हैं।

कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने बेहद नम्र भाषा मे कहा कि अब्बा एक मीठा व अच्छा शब्द है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की अखिलेश यादव अपने पिता को डैडी पुकार सकते हैं जो अंग्रेजी शब्द है लेकिन उर्दू शब्दों को लेकर उनके मन में ये नफरत क्यों । अखिलेश यादव को इसका जवाब देना चाहिए।

तेज प्रताप के पोस्टर से भाई तेजस्वी नदारद

आप सभी को बता दें कि एक चैनल द्वारा हुए कार्यक्रम में CM योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसा था और कहा था कि उनके अब्बाजान तो कहा करते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

ओवैसी से कोई मतभेद नहीं ओमप्रकाश राजभर

CM योगी के इस बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए जवाब दिया कि CM को अपनी भाषा पर नियन्त्रण रखना चाहिए। हमारा और उनका झगड़ा राजनीतिक मुद्दों पर है। पर अगर वो मेरे पिता के बारे में कोई भी बात कहते हैं तो उनको भी इसका जवाब सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए। CM होने के नाते उन्हें अपनी भाषा और मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश यादव के बीच की ये जुबानी जंग जाने कौन सा मोड़ लेगी और कब थमेगी इसका अन्दाजा लगाना मुश्किल है क्योंकि uttar-pradesh-election 2022 तक इस वार- पलटवार का खेल चलता रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related