मेरठ। Weather Update| मेरठ में दो दिन में तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। तापमान में वृद्धि से जहां सर्दी की तासीर कम हो गई है। वहीं दूसरी ओर गर्मी भी बढ़ी है। तेज धूप ने भी गर्मी को काफी बढ़ दिया है। शनिवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री था और न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 12 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जबकि न्यूनतम भी 14 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई थी लेकिन जिस तरह का मौसम है उसको देखकर नहीं लगता कि अब बारिश की कोई गुंजाइश बची हुई है। गत शुक्रवार को भी तेज धूप से दिन की शुरुआत हुई। बढ़ता तापमान और तेज धूप गर्मी का अहसास करा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में और अधिक तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।
Read also- नेता प्रतिपक्ष बन सकते हैं चाचा शिवपाल सिंह यादव
इस समय दिन में तेज धूप के कारण भी तापमान में वृद्धि (Rise in temperature) हो रही है। हालात यह हैं कि दोपहर के समय लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। सुबह और शाम के समय हवा चलने से गर्मी से राहत मिल रही है।
Read also- Holi Celebration: जाने भारत के अलावा कौन से देशों में भी रहता है होली का धमाल!!
कृषि अनुसंधान संस्थान (Agricultural Research Institute) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि जब पश्चिम विक्षोभ का असर होता है तो हवा का रूख बदल जाता है। जिसके चलते एक बार तापमान तेजी से बढ़ता है और जब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होता है तो तापमान भी थोड़ा कम हो जाता है। पश्चिम विक्षोभ के चलते मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों और उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ रहा है।

