प्रियंका टेक रही मंदिरों में माथा, कांग्रेस नेता कर रहे हिंदुत्व पर बयानबाजी

उत्तराखंडप्रियंका टेक रही मंदिरों में माथा, कांग्रेस नेता कर रहे हिंदुत्व पर...

Date:


प्रियंका टेक रही मंदिरों में माथा, कांग्रेस नेता कर रहे हिंदुत्व पर बयानबाजी

  • हिंदुत्व पार्टी पर टिप्पणियों से कांग्रेस की बढ़ीं मुश्किलें

सुनील शर्मा

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व हिंदुत्व को लेकर पार्टी नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ रही हैं। एक और जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी विभिन्न मंदिरों में जाकर भगवान के सामने माथा टेक रही हैं वहीं पार्टी के नेता हिंदुत्व पर निरंतर टिप्पणियां कर हिंदू मतदाताओं को पार्टी से दूर कर रहे हैं। राहुल गांधी भी हिंदुत्व पर की गई टिप्पणियों को समर्थन देते हुए नजर आ रहे हैं। पार्टी की रणनीति क्या है यह तो कांग्रेस नेतृत्व ही जाने मगर यह तय है कि यदि हिंदुत्व पर की गई टिप्पणियों का सिलसिला यूं ही चलता रहा तो हिंदू वोटरों को कांग्रेस से दूर होते हुए देर नहीं लगेगी।

Read also: कासगंज जाएंगी प्रियंका गांधी, पीड़ित परिवार से मिलेंगी

हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से कर विवाद को जन्म दे दिया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी भी सलमान खुर्शीद की बातों से सहमत नजर आए और उन्होंने जय श्री राम का नारा लगाने वालों की तुलना निशाचर (राक्षस) से कर डाली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हिंदू और हिंदुत्व को अलग-अलग बता कर सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी का समर्थन किया है।

हिंदुत्व पर की गई टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस भी अलग-अलग गुटों में बट गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आईएसआईएस और बोको हराम से हिंदुत्व की तुलना करने को तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति बताया। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने ट्वीट कर सवाल कहा की हिंदू धर्म और कांग्रेस में हिंदुत्व की बहस किए जाने से मैं भ्रमित हूं। उन्होंने कहा कि अगर मैं अपनी राजनीति को हिंदू धर्म या हिंदुत्व पर आधारित रखना चाहता हूं तो मुझे हिंदू सभा में जाना चाहिए। अगर मैं राजनीति को इस्लाम आधारित करना चाहता हूं तो मुझे जमात-ए-इस्लामी में होना चाहिए। मनीष तिवारी ने सवाल दागा कि फिर मुझे कांग्रेस में क्यों होना चाहिए?

Read also: बिहार कांग्रेस नेता बोले, माफी मांगे सलमान खुर्शीद

मनीष तिवारी ने राशिद अल्वी सलमान खुर्शीद और मणिशंकर अय्यर का नाम लिए बिना कहा कि जिन लोगों को चुनाव नहीं लड़ना है वह हमें मुश्किलों में क्यों डाल रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के लंदन में बैठकर भी इस मुद्दे पर बहस करने पर सवाल उठाया। मनीष तिवारी ने साफ तौर पर कहा कि टीएमसी और सपा जैसे राजनीतिक दल भी धर्म को लेकर टिप्पणी करने से दूर रहते हैं। कांग्रेस नेताओं की ऐसी बयानबाजी भाजपा का हमला बोलने का मौका देती है। गौरतलब है कि हिंदुत्व पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों से भाजपा को पार्टी पर हमला बोलने का मौका मिल गया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इशारे पर ही हिंदुत्व को लेकर इस प्रकार की टिप्पणियां की जा रही हैं।

दरअसल राहुल गांधी और उनके साथियों का विवादित बयान देने का समय गलत होता है। एक ओर जहां कांग्रेस महासचिव रसातल में चली गयी कांग्रेस को पुर्नजीवित करने के लिये हर संभव प्रयास कर रही हैं वहीं पार्टी के चंद नेता अपने बयानों से कांग्रेस को हिंदू विरोधी और अल्पसंख्यक समर्थक साबित कर देते हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव की बेला में कांग्रेस नेताओं की ऐसी बयानबाजी से हिंदू मतदाताओं के पार्टी से दूर चले जाने का खतरा बढ़ जाता है वहीं कार्यकर्ता भी पार्टी की विचारधारा को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं।

Read also: सलमान खुर्शीद की किताब पर मध्यप्रदेश में लगेेगा बैन

जाहिर है, आधी-अधूरी रणनीति के सहारे सोच बदलने की कयावद कांग्रेस को भारी पड़ जाती है। पिछले कुछ चुनाव में भी विवादित बयानबाजी से पार्टी को नुकसान होने से सबक लेकर इस प्रकार की बयानबाजी को रोकने की बजाये कांग्रेस नेतृत्व नेताओं के बयानों को समर्थन ही देता नजर आ रहा है। पहले से ही अल्पसंख्यक समर्थक पार्टी होने का आरोपों का सामना कर रही कांग्रेस के लिये पार्टी नेताओं के विवादित बयान प्रियंका गांधी की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related