यूपी: सियासी वाकयुद्ध शुरू, सपा नेता ने योगी का बुक कराया रिटर्न टिकट

उत्तराखंडयूपी: सियासी वाकयुद्ध शुरू, सपा नेता ने योगी का बुक कराया रिटर्न...

Date:


यूपी: सियासी वाकयुद्ध शुरू, सपा नेता ने योगी का बुक कराया रिटर्न टिकट

लखनऊ। चुनावी ऐलान के बाद यूपी की सियासत में नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर वाकयुद्ध छेड़ दिया गया है। यूपी में 10 फरवरी से लेकर 07 फरवरी तक सात चरणों में चुनाव होने हैं और 10 मार्च को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसको लेकर सभी सियासी दल बयानबाजी करने को लेकर कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता और कभी भाजपा के प्रवक्ता रहे आईपी सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ का 11 मार्च को गोरखपुर का टिकट बुक करा दिया है।

सपा नेता आईपी सिंह ने की फोटो शेयर करते हुए उसका कैप्शन लिखा कि ’10 मार्च जनता का दिन होगा, 10 मार्च प्रदेश में सच्चाई का सूरज निकलेगा और सपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इसलिए मैंने @myogiadityanath जी के लिए लखनऊ से गोरखपुर का 11 मार्च का रिटर्न टिकट बुक कर दिया है। यह टिकट सम्भाल कर रखिए, क्यूँ कि BJP भी नहीं पूछेगी आपको हार के बाद।’ आईपी सिंह ने टिकट बुक कराने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पर वार किया है साथ ही भाजपा को भी निशाने पर लिया है।

Read also: योगी आदित्यनाथ यूपी में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले बीजेपी के सीएम

आईपी सिंह का कहना है कि 10 मार्च को परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में आएंगे और भाजपा की करारी हार होगी। साथ ही हार के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को बीजेपी भी नहीं पूछेगी, इसलिए उनको गोरखपुर वापस जाना होगा। आईपी सिंह का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एयर इंडिया की फ्लाइट से बुक हुए टिकट का पीएनआर YZL36 है7 यह कन्फर्म टिकट है। यह फ्लाइट 11 मार्च को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम 05 बजकर 05 मिनट पर मिलेगी और ठीक एक घंटे बाद यानी शाम 06 बजकर 05 मिनट पर गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी।

Read also: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का बड़ा दावा, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ेगी लोकसभा सीटें

कौन हैं आईपी सिंह

आईपी सिंह छात्रजीवन से एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे और बाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भी बने। आईपी सिंह लगातार दावा करते रहे हैं कि वो लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा में भी उनके साथ रहे। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद आईपी सिंह उनके काम करने के तरीके से नाराज रहने लगे। गाहे-बगाहे वो भाजपा पर ही निशाना साधने लगे थे। जब भाजपा ने सोशल मीडिया पर मैं भी चौकीदार का कैंपेन चलाया तो उन्होंने इसका भी विरोध किया और लिखा मैं भी उसूलदार। हालांकि भाजपा ने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की।

आईपी सिंह अपनी तीखी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं और भाजपा में रहते हुए मोदी और योगी पर निशाना साधते रहे। इस बीच 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से दावेदारी ठोंकी तो इसका खुलकर आईपी सिंह ने समर्थन किया। चूंकि, आजमगढ़ उनका गृह जनपद है और उन्होंने अपने घर पर अखिलेश यादव को कार्यालय बनाने का ऑफर दे दिया। उनके इस बयान पर बीजेपी सख्त हुई और उन्हें छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसके बाद आईपी सिंह सपा में शामिल हो गए। जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बना दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...