भाजपा की बड़ी बैठक कल, टिकट पर होगा मंथन

उत्तराखंडभाजपा की बड़ी बैठक कल, टिकट पर होगा मंथन

Date:


भाजपा की बड़ी बैठक कल, टिकट पर होगा मंथन

लखनऊः यूपी विधानसभा 2022 सहित पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 10 फरवरी से सात मार्च तक यूपी के चुनाव सात चरणों में पूरे किए जाएंगे। ऐसे में सभी पार्टियों की रैलियों और पद यात्राओं पर रोक लग दी गई है। चुनावों की तारीखों के घोषणा के अगले ही दिन बीजेपी के खेमें से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी पार्टी लखनऊ में 10 जनवरी को एक बड़ी बैठक करने वाली है। यह बैठक पहले फेज के उम्मीदवारों को लेकर की जाएगी।

Read also: चुनाव 2022 : यूपी समेत पांचों राज्यों में बढ़ती दिख रही महिलाओं की भागीदारी

सूत्रों की माने तो बीजेपी मुख्यालय में विधनासभा चुनाव को लेकर बैठक की जाएगी। पहले फेज के लिए उम्मीदवारों को लेकर बैठक की जाएगी। उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करने को लेकर यह बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी को दोपहर चार बजे लखनऊ बीजेपी कार्यालय में यह बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। BJP की 24 सदस्यीय चुनाव समिति की अहम बैठक होगी।

Read also: सीएम योगी ने किया सम्मान तो खिल गये पैरालंपिक खिलाड़ियों के चेहरे

इस बड़ी बैठक मे सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे। सीएम और डिप्टी सीएम के साथ राधामोहन सिंह, सुनील बंसल, संजीव बाल्यान मौजूद रहेंगे। राजवीर सिंह,विनोद सोनकर, ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। बेबी रानी मौर्या, अरुण सिंह, रमापति त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे। वाई सत्य कुमार, सुनील ओज, संजीव चौरसिया शामिल होंगे। अब अगर यह बड़ी बैठक कल आयोजित होती है तो देखना होगा बीजेपी किन उम्मीदवारों पर भरोसा जताती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related