लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर शुरू से ही यह कहते नहीं थक रहे हैं कि इन चुनावों में वे किंग मेकर की भूमिका में होंगे। इसी कड़ी में आज उन्होंने यह कह दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के कई नेता व मंत्री उनके सामने हाथ-पैर जोड़ते हैं और चिरौरी करते हैं। राजभर का कहना है कि भाजपा के डेढ़ दर्जन से ज्यादा नेता सपा और सुभासपा के शामिल होने की जद्दोजेहद में जुटे हुए हैं।
Read also: आम आदमी पार्टी ने जारी किया पंजाब विधानसभा चुनाव का थीम सॉन्ग
‘रात में 12 से 2 बजे तक मेरे घर पर लगता है भाजपाइयों का जमावड़ा’
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि रात में 12 बजे से लेकर दो बजे तक मेरे घर में भाजपा के नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा, ‘प्राइवेट गाड़ियों से भाजपा के नेता मेरे घर आता है और चिरौरी करते हैं कि मुझे सपा से टिकट दिलवा दीजिए, मुझे सुभासपा से टिकट दिलवा दीजिए।’ वहीं, उन्होंने यह भी दावा किया है कि 10 मार्च को सुबह 10 बजे योगी आदित्यनाथ की विदाई हो जाएगी।
Read also: अब तो विज्ञान का युग है, राम का नहीं: ओमप्रकाश राजभर
पलटू राम हैं संजय निषाद: राजभर
वहीं, संजय निषाद को लेकर भी ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘पलटू राम हैं, सुबह कुछ और शाम को कुछ कहते हैं। डिप्टी सीएम और मंत्री बनते-बनते एमएलसी बन गए। 24 सीट मांगते-मांगते कहां चले जाएंगे, पता नहीं। रामबाई आंबेडकर मैदान में जो रैली हुई थी उसमें निषाद समुदाय के लोगों ने हजारों कुर्सियां तोड़ दीं थीं। निषाद समाज नारा लगा रहा है कि जब तक भाजपा की विदाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। आने वाले समय में संजय निषाद गमछा लेकर रोयेंगे और कहने की राजभर सही कह रहे थे।’

