मेरठ। दिल्ली से मेरठ तक बन रही देश की पहली रैपिड रीजनल रेल का मॉडल (DELHI MEERUT RAPID RAIL) कोच आज गाजियाबाद के दुहाई डिपो पहुंच गया। मुरादनगर क्षेत्र के दुहाई में नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) का डिपो बनाया गया है। जहां इस कोच को रखा गया है। रैपिड रेल के सभी कोच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इसकी सीटें हवाईजहाज जैसी होंगी। फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। इस साल के अंत तक रैपिड रेल का फुल स्पीड पर ट्रायल होने की उम्मीद है। दिल्ली से मेरठ चलने वाली रैपिड रेल के कोच बेहद खूबसूरत और सभी सुविधाओं से लैस बनाए गए हैं।इस कोच में वेलवेट की सीटें हैं।इससे बैठने पर मखमली गद्दे का अहसास होगा। इतना ही नहीं रैपिड रेल कोच के अंदर हर सीट में इतना गैप है कि स्टैंडिंग स्पेस भी आरामदायक होगा।
Read also: योगी सरकार मेहरबान-दिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान
एनसीआरटीसी के अधिकारियों के मुताबिक रैपिड रेल (RAPID RAIL) के प्रत्येक कोच में दो-दो ट्रांसवर्स सीटिंग होगी। इस कोच में सीट इस तरह से लगाई गई है जिस तरह से मेट्रो में यात्री आमने-सामने बैठते ठीक उसी तरह इस कोच में भी यात्री आमने सामने सकेंगे। हाई स्पीड रैपिड रेल में फिलहाल 6 कोच होंगे। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती दौर में इस रेल में 6 कोच होंगे।लेकिन लोड बढ़ने पर ये कोच बढ़ाकर 9 तक किए जा सकते हैं। हर एक कोच पूरी तरह प्रीमियम क्लास होगा। जिसमें एंट्री-एग्जिट के लिए दोनों तरफ दो-दो गेट और स्टैंडर्ड कोच में तीन-तीन ऑटोमेटिक गेट होंगे। ट्रेन में 2-2 ट्रांसवर्स सीटिंग, आरामदायक स्टैंडिंग स्पेस, लगेज रैक, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप-मोबाइल व अन्य गैजेट्स की चार्जिंग सुविधा, डायनेमिक रूट मैप भी होगा। बड़ी बात यह है कि इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकेंगे। हर ट्रेन में एक कोच वूमेन स्पेशल होगा।
Read also: भारतीय रेल का नहीं होगा निजीकरण : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
गाजियाबाद के दुहाई में पहुंचे आज रैपिड रेल (RAPID RAIL) के इस कोच में मॉडल की विंडो पर यह पोस्टर लगाया गया है। कि यह देश की पहली रैपिड रीजनल रेल है जो दिल्ली से मेरठ के बीच चलेगी। जोकि सभी सुविधाओं से लैस होगी इस रेल में यात्रा करने वाला हर यात्री अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेगा।
Read also: रेलवे की फर्जी आईडी बनाकर ऐसे बेचते थे नकली E-Ticket, सॉफ्टवेयर के जरिए वारदात को दे रहा था अंजाम
एनसीआरटीसी के अधिकारियों के मुताबिक 82 किमी लंबा रूट, 30274 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रैपिड रेल कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम एरिया तक करीब 82 किलोमीटर लंबा है।इस दूरी को तय करने में सिर्फ 55 मिनट लगेंगे। इस प्रोजेक्ट से दिल्ली के दो प्रमुख रेलवे स्टेशन सराय काले खां और आनंद विहार कनेक्ट किए जाएंगमे। जबकि इसका ट्रैक रूट सराय काले खां से शुरू होकर न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, गाजियाबाद के साहिबाबाद, गाजियाबाद, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ में परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रहम्पुरी, भैंसाली डिपो, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी कैंट, मोदीपुरम तक है।

