‘नो वोट टू बीजेपी’ ( #NoVoteToBJP) हुआ ट्विटर पर ट्रेंड, भाजपा के ख़िलाफ़ लोगों में रोष, फूटा गुस्सा

उत्तराखंड‘नो वोट टू बीजेपी’ ( #NoVoteToBJP) हुआ ट्विटर पर ट्रेंड, भाजपा के...

Date:


‘नो वोट टू बीजेपी’ ( #NoVoteToBJP) हुआ ट्विटर पर ट्रेंड, भाजपा के ख़िलाफ़ लोगों में रोष, फूटा गुस्सा

ट्विटर पर #NoVoteToBJP हैश टैग सोमवार को जबरदस्त ट्रेंड कर रहा था। शाम तक ट्रेंडिंग में भारत में यह पहले नम्बर पर शुमार हो चुका था। हालांकि इसके बाद ट्विटर ने इसे हटा दिया । ट्विटर यूजर्स ने इसे लेकर कई तरह के मिम्स भी शेयर किए। जिसमें उन्होंने बीजेपी को कई मुद्दों पर घेरा।

‘#NoVoteToBJP’ से बने अकाउंट

ट्विटर पर ‘नो वोट फॉर बीजेपी’ हैशटैग्स (#NoVoteToBJP) न केवल ट्रेन्ड में रहा बल्कि लोगों ने इस नाम से कई तरह के अकाउंट भी क्रिएट कर लिए 10 से ज्यादा अकाउंट इस नाम से ट्विटर पर बनाए गए हैं जिसका इस्तेमाल लोगों ने इस हैश टैग को ट्रेन्ड।करवाने में किया है। सोमवार को 60 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस ट्रेन्ड को फॉलो किया।

किसान आंदोलन से लेकर बेटी बचाओ तक खोला मोर्चा
‘नो वोट टू बीजेपी’ हैश टैग (#NoVoteToBJP)को ट्रेन्ड करते हुये यूजर्स ने किसान आंदोलन से लेकर बेटी बचाओ तक बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान लोगों ने मीम बनाकर भाजपा सरकार के खिलाफ़ जमकर निशाना साधा। जिसमें लाठीचार्ज, किसान आंदोलन, झूठे केस से लेकर हाल ही में पंजाब में हुए प्रधानमंत्री की चूक मामले को लेकर लगे आरोपों को आधार बनाया गया। लोगों ने बेटी बचाओ के मुद्दे को सबसे ज्यादा उठाया। यहां तक की मीम बनाकर यह भी कहा कि भाजपा सरकार रेप पर फांसी के कानून को लेकर इसलिए हीला हवाली कर रही है। क्योंकि राजा के 40 वजीरों पर रेप के मामले चल रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को भी काफी मुद्दा बनाया गया।

5 राज्यों में होने हैं चुनाव
देश के पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में आने वाले दिनों में मतदान होना है। इसे लेकर 3 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भाजपा के खिलाफ काफी प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब में किसान आंदोलन को लेकर लोगों में भाजपा के प्रति काफी नाराजगी है। यहां तक कि कई जगहों पर पार्टी के लोगों को घुसने नहीं दिए जाने की चर्चाएं भी चल रही हैं।।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related