Block Chief Missing Case: अपहृत ब्लाक प्रमुख पत्नी व बच्चों समेत सपा विधायक के घर से बरामद, विधायक पर कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेशBlock Chief Missing Case: अपहृत ब्लाक प्रमुख पत्नी व बच्चों समेत सपा...

Date:


Block Chief Missing Case: अपहृत ब्लाक प्रमुख पत्नी व बच्चों समेत सपा विधायक के घर से बरामद, विधायक पर कसा शिकंजा

बस्ती: बस्ती में चर्चित ब्‍लॉक प्रमुख के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात बस्ती सदर से नवनिर्वाचित सपा (SP) विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास से ब्‍लॉक प्रमुख, उनकी पत्नी और उनके चार बच्चों को बरामद किया है। इन्‍हें चार माह पहले अगवा किया गया था। इस मामले में महेंद्र नाथ यादव के विरुद्ध अपहरण का केस भी दर्ज किया गया था।

Read also- MLC Election 2022: सपा विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरूणकांत को भाजपा ने एमएलसी चुनाव में बनाया प्रत्याशी

बस्ती (Basti) के सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर से नवनिर्वाचित विधायक महेंद्रनाथ यादव (Mahendra Yadav) के विरुद्ध अपहरण के मामले में शिकंजा कस गया है। देर रात पुलिस ने जब दबिश दी, उस वक्‍त विधायक महेंद्रनाथ यादव आवास में मौजूद थे। उनके आवास पर कई थानों की पुलिस ने एक साथ दबिश दी थी।

दरअसल, प्रमुख के साले ने शुक्रवार रात में ही कलवारी थाने में केस दर्ज कराया था और इसी आधार पर पुलिस ने विधायक के आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में कलवारी कोतवाली पुरानी बस्ती और लालगंज थाने की पुलिस फोर्स शामिल रही। पुलिस टीम प्रमुख और उसकी पत्नी व बच्चों को लेकर रात में ही चली गई।

बता दें कि रामकुमार बीजेपी (BJP) के समर्थन से बहादुरपुर के प्रमुख बने थे और दो माह बाद ही सपा जिलाध्यक्ष ने उनको अपनी पार्टी में शामिल कराकर बीजेपी को तगड़ा झटका दिया था। सभी को लगा था कि प्रमुख ने अपनी इच्छा से पार्टी बदली है लेकिन, शुक्रवार रात में एक फोन ने पूरे खेल को उजागर कर दिया।

Read also- UP Election Result 2022: बसपा (BSP) में किनारे किये जाएंगे सतीश मिश्र! जानिये क्या है मायावती की नई रणनीति

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ब्‍लॉक प्रमुख ने शुक्रवार को मौका पाकर फोन से अपने बंधक बनाए जाने की जानकारी अपने साले को दी थी। इसी आधार पर साले ने कलवारी थाने में केस दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ब्‍लॉक प्रमुख, उनकी पत्नी व बच्चों को विधायक आवास पर छापा मारकर बरामद कर लिया। अब सोमवार को सभी का अदालत में बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...