देहरादून। प्रदेश में होने वाली आज विधायक दल की बैठक अचानक से टल गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली तलब किया गया है। दोनों ही नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि अब विधायक दल की बैठक आगामी 21 मार्च को होगी। राजनैतिक हलकों में चर्चा है कि केंद्रीय नेतृत्व दोनों नेताओं से एक बार फिर से बात करना चाहता है। दिल्ली में पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में दोनों नेताओं के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में दोनों नेताओं से भावी मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर विस्तर से चर्चा के बाद अंतिम मोहर लगेगी।
Read also: उत्तराखंड – सोमवार को हो सकती है विधायक दल की बैठक, सीएम की रेस में पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे
बता दें कि एक तरफ तो भाजपा नई सरकार के शपथग्रहण की तैयारी में जुटी है। वहीं दूसरी ओर अभी तक मुख्यमंत्री के नाम पर भी मोहर नहीं लग पाई है। मुख्यमंत्री पद के लिए हो रही रस्साकशी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Former Chief Minister Trivendra Singh Rawat) दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे। त्रिवेंद्र की इस मुलाकात के सियासी मायने लगाए जा रहे हैं।

