UP News Live Updates: 2024 में भी अखिलेश की हार तय है, इसलिए विधायकी को ही चुना: कौशल किशोर

उत्तर प्रदेशUP News Live Updates: 2024 में भी अखिलेश की हार तय है,...

Date:


UP News Live Updates: 2024 में भी अखिलेश की हार तय है, इसलिए विधायकी को ही चुना: कौशल किशोर

लखनऊ: लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों पर बीजेपी के जीते सात विधायकों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर उपस्थित रहे। वहीं बीजेपी की टिकट पर जीते विधायक भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। समारोह में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के अन्य लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Read Also : Uttarakhand News Updates: मुख्यमंत्री बन चुनाव में पार्टी को दिलाई जीत, खुद हारे लेकिन फिर भी बने रहे मोदी—शाह की आंखों के तारे

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह और भी भव्य होने जा रहा है। पूरे देश से मेहमानों को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा बीजेपी सरकार ने जो विकास के काम किए थे, जनता ने उसी आधार पर एक बार फिर हमें मौका दिया है। अगले 5 साल उत्तर प्रदेश की जनता के लिए भारतीय जनता पार्टी के सारे नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह से तत्पर रहेंगे।

Read Also : Yogi Swearing Ceremony: योगी के शपथ ग्रहण समारोह में इन दिग्गज नेताओं को भेजा गया निमंत्रण,भाजपा में उल्लास

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। सिर्फ बड़े-बड़े दावों से जनता वोट नहीं देती काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा 2024 के चुनाव में अखिलेश यादव की हार तय थी, यही वजह है कि उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा चुनाव से पहले विपक्षी दावे कर रहे थे कि यूपी से भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे, लेकिन जनता ने अपना स्नेह भारतीय जनता पार्टी को दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...