यूपी चुनावी दंगल 2022: पश्चिमी यूपी में आज दिग्गजों का जमावड़ा, सपा-भाजपा ने झोंकी ताकत

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: पश्चिमी यूपी में आज दिग्गजों का जमावड़ा, सपा-भाजपा...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: पश्चिमी यूपी में आज दिग्गजों का जमावड़ा, सपा-भाजपा ने झोंकी ताकत

लखनऊ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होना है। इसको लेकर के सभी राजनीतिक दलों ने पश्चिमी यूपी में डेरा डाल लिया है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के कार्यक्रम लगाए गए हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी एक साथ चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ दिनेश शर्मा इसके अलावा भाजपा के कई बड़े नेता अलग-अलग जिलों में जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।

Read also: यूपी चुनाव: पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली बातचीत करेंगे मोदी

सपा-रालोद के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी की शुक्रवार को मेरठ में एनएच 58 पर गॉडविन होटल में 3:30 बजे से संयुक्त प्रेस वार्ता रखी गई है। दोनों नेता यहां करीब 1 घंटे तक रहेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत भी करेंगे। गौरतलब है कि पहले मुजफ्फरनगर में ही सिर्फ प्रोग्राम की तैयारी की गई थी लेकिन ऐन वक्त पर गुरुवार की शाम को इसमें मेरठ को भी शामिल कर लिया गया था।।

पश्चिमी यूपी में पैठ मजबूत करने की कोशिश

पहले चरण में पश्चिमी यूपी की करीब 58 सीटों पर मतदान होना है। कभी यह अगर बहुजन समाज पार्टी का माना जाता था। लेकिन पिछले कुछ चुनाव से भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर बसपा की पकड़ को काफी हद तक कमजोर कर दिया है। जाटों के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी इस क्षेत्र में काफी मजबूत मानी जाती है। लेकिन किसान आंदोलन के दौरान किसानों की मौत के बाद इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जाटों के बीच काफी नाराजगी बढ़ गई है। इस नाराजगी का सीधा लाभ रालोद को होता हुआ दिख रहा है। ऐसे में अखिलेश और जयंत किया कोशिश होगी कि इस नाराजगी को बुलाया जाए। इसके पहले भी अखिलेश यादव और जयंत चौधरी मुजफ्फरनगर में संयुक्त रैली कर चुके हैं।

Read also: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे चंद्रशेखर

बीजेपी ने झोंकी ताकत

पश्चिमी यूपी के बदले हालातों ने भारतीय जनता पार्टी के लिए चिंता की लकीरें खींच दी हैं। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना पूरा दमखम पश्चिमी यूपी में झोंक दिया है। पिछले 3 दिनों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी यूपी के जिलों में डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने विभिन्न जिलों में डेरा डाल दिया है।

150 किलो के फूलों से होगा सीएम का स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भाजपा के कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए 150 किलो के फूलों से पुष्प वर्षा करेंगे। उनका स्वागत विभिन्न जगहों पर किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...