Uttarpradesh News: इकलौते बेटे को बनाना चाहते थे वैज्ञानिक,भाजपा के पूर्व विधायक की फॉर्च्यूनर ने पल में तोड़ें सपने

उत्तर प्रदेशUttarpradesh News: इकलौते बेटे को बनाना चाहते थे वैज्ञानिक,भाजपा के पूर्व विधायक...

Date:


Uttarpradesh News: इकलौते बेटे को बनाना चाहते थे वैज्ञानिक,भाजपा के पूर्व विधायक की फॉर्च्यूनर ने पल में तोड़ें सपने

मेरठ। किसान व्यापारी रितेश संधु और उनकी पत्नी का इकलौता बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। रितेश और उनकी पत्नी को बेटा अर्नव काफी मन्नतों के बाद हुआ था। अर्नव के घर आने पर जैसे रितेश की जिंदगी ही बदल गई थी। उनका कारोबार फलते फूलने लगा। इकलौते बेटे की हर चाहत पूरी करने वाले रितेश पोस्टमार्टम हाउस (Post Mortem House) में अर्नव की लाश को देखते तो कभी उनकी जुबान लड़खड़ाने लगती और आंखों में आंसू भर आते। रितेश के परिवार के इकलौते चिराग को भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने ऐसा रौंदा कि उनकी पूरी जिंदगी ही बिखर गई। भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने किसान व्यापारी रितेश संधु के इकलौते पुत्र अरनव को मौत की नींद सुला दिया। हादसे के बाद अगर चालक वहां से घायल अर्नव को अस्पताल ले जाता तो शायद उसकी जिंदगी बच सकती थी। लेकिन लापरवाह चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। लहूलुहान अरनव को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी जिंदगी की डोर थम चुकी थी।

Read also: दलित लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई, लेकिन दुष्कर्म नहीं किया: पोस्टमार्टम

दीवान पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाला छात्र अरनव सिंधु की मौत परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे गई। अरनव को उसके पिता वैज्ञानिक बनाना चाहते थे। लेकिन क्या पता था कि जिस बेटे के लिए उन्होंने इतने सपने देखे हैं वहीं उनसे इस दुनिया से दूर चला जाएगा। आज अर्नव के शप का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन घर पर उसकी मां की चींख और परिजनों के रोने की आवाजे मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखों में पानी भर दे रही हैं। वहीं मृतक अर्नव के पिता रितेश घर पर चारों ओर लगी उसकी फोटो और उसके सामान को देख दहाड मार रहे हैं। दुनिया से गए अर्नव के माता पिता सबसे यहीं सवाल कर रहे हैं कि अर्नव ने किसका क्या बिगाड़ा था जो उसको हमने छीन लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...