यूपी चुनावी दंगल 2022 – लखनऊ: पांचवे दिन 31 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 23 फरवरी को होगा मतदान

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022 – लखनऊ: पांचवे दिन 31 प्रत्याशियों ने किया...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022 – लखनऊ: पांचवे दिन 31 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 23 फरवरी को होगा मतदान

लखनऊ । यूपी चुनावी दंगल 2022 – लखनऊ कलेक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन आज कुल 31 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। लखनऊ में चौथे चरण में मतदान होना है। इससे पहले कुल 23 प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि आज कुल 31 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मलिहाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी अजय कुमार रावत एवं बहुजन आवाम पार्टी प्रत्याशी नीलम सरोज द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

बक्शी का तालाब विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी किरन दुबे, निर्दलीय प्रत्याशी वंदना, समदर्शी समाजपार्टी से बलराम त्रिपाठी, किशोर राज्य पार्टी से प्रत्याशी किशोर कुमार, भारतीय सर्व धर्म पार्टी से संजय सिंह राणा, गांधियन पीपुल्स पार्टी के प्रत्यशी ऋषि जायसवाल और निर्दलीय प्रत्याशी राम देवी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

Read also: जिला पंचायत चुनाव में धांधलियों का जवाब जनता असेम्ब्ली इलेक्शन में देगी: अखिलेश

सरोजनीनगर से राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी के प्रत्याशी अरविंद सिंह भारतीय सत्य चेतना पार्टी के प्रत्यशी कल्लू सिंह द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। लखनऊ पश्चिम से निर्दलीय प्रत्याशी गुलाब अहमद, निर्दलीय प्रत्याशी अमन खान, जन अभियान पार्टी की प्रत्याशी कायनात सिद्दीकी और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी अतुल तिवारी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

लखनऊ पूर्व से निर्दलीय प्रत्याशी मृदुल कुमार एवं आम बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी आशीष कुमार सिन्हा द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। मोहनलालगंज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरीश सिंह पुष्कर औऱ भारतीय धर्मनिरपेक्ष पार्टी के प्रत्याशी श्रवण कुमार द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

लखनऊ मध्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी सदफ ज़फ़र और वोटर्स पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र गुप्ता द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। लखनऊ कैंट से राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार तिवारी, राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार शर्मा, जनता बिरग्रेड पार्टी के प्रत्याशी सचिदानन्द श्रीवास्तव, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी भूपेंद्र प्रताप सिंह और जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी आशीष सक्सेना द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। लखनऊ उत्तर से निर्दलीय प्रत्याशी अनुराग मेहरोत्रा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी कौशल किशोर, भारतीय स्वदेशी कांग्रेस के प्रत्याशी लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित और गांधियन पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी नूर मोहम्मद द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि नामांकन के चौथे दिन कुल 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने बताया कि मलिहाबाद से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जगदीश और निर्दलीय प्रत्याशी अच्छे लाल ने आज नामांकन दाखिल किया। कैंटोनमेंट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अनिल पाण्डे और जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी दुर्गेश सिहं द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। सरोजनीनगर से बहुजन समाज पाटी के प्रत्याशी मो जलीस खान द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया कि लखनऊ उत्तर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मो सरवर मलिक, निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शर्मा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमित श्रीवास्तव द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। वहीं लखनऊ पूर्व से राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी नैमिष प्रताप नारायण सिहं और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आलोक सिहं द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

मोहनलालगंज से आम इण्डिया पार्टी के प्रत्याशी ब्रजेश कुमार विक्रम और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। बक्शी का तालाब से सबका दल यूनाइटेड के प्रत्याशी श्यामू वर्मा द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

Read also: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और मजलिस का संभावित गठजोड़

बता दें तीसरे दिन कुल 4 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था। जिनमें मलिहाबाद से भारतीय सुभाष सेना के प्रत्याशी महेश प्रसाद। कैंटोनमेंट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह। सरोजनीनगर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र दमन सिंह और लखनऊ पश्चिम से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल गुप्ता द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। वहीं दूसरे दिन कुल 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था।विधानसभा सरोजनीनगर से राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रताप चंद्रा, विधानसभा लखनऊ पश्चिम से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजीव बक्शी, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति पाण्डेय और विधानसभा कैंटोनमेंट से निर्दलीय प्रत्याशी श्यामपाल ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं नामांकन के पहले दिन कैण्टोनमेंट विधानसभा से राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार सिंह और बक्शी का तालाब विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related