यूपी चुनावी दंगल 2022: महिला कांग्रेस प्रत्याशी ने किया ऐलान, 10 मार्च को योगी बाबा को छोड़ना होगा लखनऊ

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: महिला कांग्रेस प्रत्याशी ने किया ऐलान, 10 मार्च...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: महिला कांग्रेस प्रत्याशी ने किया ऐलान, 10 मार्च को योगी बाबा को छोड़ना होगा लखनऊ

उन्नाव। यूपी चुनावी दंगल 2022 – चुनावी तारीखों की घोषणा होने के बाद से उप्र की ही नहीं देश की सियासत गरमा गई है। इस गरम सियासत के बीच चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और पार्टियों के स्टार प्रचारकों के बीच हेा रही बयानबाजी को सुनकर हर कोई हैरान है। विपक्ष के प्रत्याशियों के निशाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं तो भाजपा प्रत्याशियों के निशाने पर अखिलेश यदव और प्रियंका गांधी हैं। अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही युवती उरुशा राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ी बात कही है। बता दे कि उरुशा राणा प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राणा की बेटी हैं और वे उन्नाव जिले की पुरवा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उरुशा राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पिता 10 मार्च को जनपद नहीं छोड़ेगे। बल्कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही लखनऊ छोड़कर गोरखपुर जाकर मठ की कमान संभालनी होगी।

Read also: मुनव्वर राणा ने योगी के दोबारा सीएम बनने पर यूपी छोड़ने की दी धमकी

बता दे कि कुछ समय पूर्व मुनव्वर राणा ने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से सीएम बने तो वे जिला छोड़ देंगे। अब मुनव्वर राणा के इस बयान पर उनकी बेटी बचाव में आई है। पिता के बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी उरुशा राणा ने ने भी बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा से मुसलमनों को धोखा दिया है। भाजपा भी मुस्लिम विरोधी है। आगामी 10 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर जाकर मठ की कमान संभालनी होगी। उरुशा राणा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव निशाना पर लेते हुए कहा कि एनआरसी प्रदर्शन के दौरान जब वे धरने पर थी तो उन्होंने कहा कि मैं रास्ता भटक गई हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही एनआरसी वाले मुद्दे को उठाया और ये ही एक ऐसी पार्टी है जो कि मुसलमानों के साथ खड़ी रही है।है, महिलाओं के साथ है। इस बार कांग्रेस ने मुझपर भरोसा जताया है तो हम जरूर जीतकर आएंगे। उरुशा राणा ने कहा कि, मुनव्वर राणा मेरे पिता हैं। उनकी सोच हमेशा से अलग और काफी गहरी रही है।” उरुशा ने कहा कि, अब योगी जी लखनऊ छोड़कर गोरखपुर जाएंगे ना कि मेरे पिता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related