योगी के विधायक सुरेंद्र सिंह का ऐलान, बीजेपी का क्लीन स्वीप करा दूंगा

विधानसभा चुनावयोगी के विधायक सुरेंद्र सिंह का ऐलान, बीजेपी का क्लीन स्वीप करा...

Date:


योगी के विधायक सुरेंद्र सिंह का ऐलान, बीजेपी का क्लीन स्वीप करा दूंगा

लखनऊ/बलिया। BJP MLA Surendra Singh – बलिया के बैरिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बगावत का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने उनका टिकट काटकर दूसरा प्रत्याशी उतार दिया है। पूरे पांच साल तक अपने विवादित बयानों से बीजेपी की किरकिरी कराने वाले सुरेंद्र सिंह अब भाजपा के लिए नई मुसीबत बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बलिया की सभी सीटों पर भाजपा को हराउंगा और बताउंगा कि मैं क्या हूं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। साथ ही यह भी कहा है कि अगर कोई दूसरा दल इज्जत से आकर उनको टिकट का ऑफर करता है तो वह सोचेंगे जरूर। उन्होंने कहा कि अपने सिद्धांतों के साथ समझौता किया है। अपनी शर्तों पर जिंदगी जीता हूं और सियासत भी ऐसे ही करूंगा। गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने विपक्ष के नेताओं पर अभद्र टिप्पणियां कर सुर्खियां बटोरते रहे हैं।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: मेरठ कैंट विधानसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ सुलग रही बगावत,सपा भी नहीं पचा रहे उम्मीदवार

मोदी-योगी के पैर नहीं छूऊंगा

सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों के साथ बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। टिकट कटने के बाद सुरेंद्र सिंह के निशाने पर अब पीएम मोदी और सीएम योगी भी आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं मोदी और योगी का पैर छू कर टिकट मांगने वाला नहीं हूं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व को चुनौती देते हए कहा कि दिल्ली वालों अपना चश्मा बदलकर या उतारकर देख लो, द्वाबा की धरती सुरेन्द्र की रोटी और धोती को पसंद करती है, राजनीति के वेश्याओं को नहीं।

अखिलेश से टिकट लेने पर भी बोले

सुरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि मेरा टिकट कटने के बाद सपा के लोगों ने कहा कि आपको अखिलेश यादव के पास चलकर टिकट मांगना पड़ेगा। जिसके जवाब में मैंने कहा कि मैं उस धरती का रहने वाला हूँ, जहां याचना नहीं की जाती है। जरूरत पड़ी तो अपनी जनता का पैर छू लूंगा लेकिन किसी गद्दार का पैर नहीं पकडूंगा।

मोदी गुजरात, योगी गोरखपुर के लेकिन द्वाबा मेरा है

सुरेंद्र सिंह ने अपने तैश को और बढ़ाते हुए सीधे मोदी-योगी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि मोदी का गुजरात है और योगी का गोरखपुर, लेकिन द्वाबा सुरेन्द्र सिंह का है। उन्होंने कहा कि बलिया का रिजेक्टेड और द्वाबा का सलेक्टेड यहां कभी संभव नहीं होगा।

Read also: भावना की प्रेरणा से 52 वर्षीय कैप्टन सुरेंद्र सिंह करेंगे माउंट एवरेस्ट फतह

भाजपा सांसद को निशाने पर लिया

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यार और प्यार युद्ध में चलता है, युद्ध में लड़ाई होती है, कुटाई होती हैं और कुटाई से विजय की प्राप्ति होती हैं। यहां की लड़ाई सुरेन्द्र सिंह बनाम वीरेंद्र सिंह मस्त है। देखता हूँ कि चोर जितवा लेता है, अपनी पार्टी को या नहीं। बलिया लोकसभा के पांचों सीट को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। गौरतलब है कि विरेंद्र सिंह मस्त बलिया से भाजपा के सांसद हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...