टेनी मिश्रा के बेटे की जमानत के बाद सियासी पारा हाई,चुनावी माहौल में विपक्षियों से धिरी भाजपा चढ़ा

विधानसभा चुनावटेनी मिश्रा के बेटे की जमानत के बाद सियासी पारा हाई,चुनावी माहौल...

Date:


टेनी मिश्रा के बेटे की जमानत के बाद सियासी पारा हाई,चुनावी माहौल में विपक्षियों से धिरी भाजपा चढ़ा

लखनऊ। Ashish Mishra Teni Bail लखीमपुर खीरी की तिकुनिया हिंसा कांड के मुख्य आरोपी और गृहराज्यमंत्री टेनी मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत के बाद प्रदेश का सियासी पारा हाई हो गया है। चुनावी माहौल में विपक्षियों से घिरी भाजपा बचाव की मुद्रा में आ गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस,सपा और अन्य विपक्षियों ने योगी और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में कटघरे में खड़ा किया है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि ये भाजपा से नाराज ब्राहमणों को खुश करने की कोशिश हे। जयंत चौधरी ने निशाना साधा है कि पहले चरण के चुनाव में हुए मतदान के बाद भाजपा को उसकी असलियत दिख गई है। पहले चरण में ही मतदाताओं ने भाजपा को नकार दिया है। वहीं किसान नेता और भाकियू के राकेश टिकैत भी आशीष की जमानत के बाद काफी अक्रामक मुद्रा में आ गए है। उन्होंने कहा कि यह किसानों का अपमान है। आशीष की जमानत यह बताती है कि भाजपा का देश के किसानों से कोई सरोकार नहीं है। वह दबंग किस्म के लोगों की हिमायती है। एक तरफ तो माफिया और दबंगों को जेल में भेजने की बात भाजपा के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री करते हैं। वहीं दूसरी ओर अपनी ही पार्टी मेंं दबंग और गुंडे माफियाओं केा पाल रहे हैं। यह ठीक नहीं है। किसान ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसान अब भाजपा को इस चुनाव में सबक सिखाकर ही मानेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण का मतदान एक ट्रेलर है। पिक्चर तो अभी 10 मार्च को भाजपा के नेताओं को दिखाई देगी।

Read also: यूपी का चुनावी घमासान : लखीमपुर खीरी, पीलीभीत बनी भाजपा के लिए मुसीबत का सबब

बता दे कि लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसाकांड के आरोपी आशीष मिश्रा को अदालत से जमानत मिल गई है। गत 3 अक्टूबर 2021 को तिकुनिया हिंसा में चार किसानों समेत 8 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं प्रियंका गांधी ने अजय मिश्रा उर्फ टेनी के पुत्र आशीष को जमानत मिलने पर कहा कि जिस व्यक्ति ने सत्ता के दंभ में आकर किसानों को कुचलकर मारा है। उसकी जमानत सरकार करवा रही है। आरोपी टेनी को अभी तक मंत्री पद से नहीं हटाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में इस्तीफा क्यों नहीं मांगा है? जमानत से छूटने के बाद आरोपी फिर से खुलेआम घूमेगा और गवाहों को धमकाएगा। प्रधानमंत्री की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अपने धर्म का पालन करें और अजय मिश्रा को उनके पद से हटाए। वहीं प्रियंका गांधी ने इस मामले में एक टवीट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि किसानों के हत्यारोपी की जमानत के बाद पूरे देश का किसान दुखी और आक्रोश में हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related