उत्तर प्रदेश में अब बाहुबली नहीं यहां बस बजरंग बली हैं : गृहमंत्री अमित शाह

विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश में अब बाहुबली नहीं यहां बस बजरंग बली हैं :...

Date:


उत्तर प्रदेश में अब बाहुबली नहीं यहां बस बजरंग बली हैं : गृहमंत्री अमित शाह

फिरोजाबाद। Amit Shah News in Hindi – शिकोहाबाद विधानसभा के नगला चूरा पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने सपा को आड़े हाथों लिया। भगवान श्रीकृष्ण को प्रणाम करते हुए उन्होंने अपनी बात को शुरू किया। उन्होंने शहीद वीर हेम सिंह, सतीश बघेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि यह भूमि हिंदू एकता का प्रतीक है। यहां मां काली और भगवान बाहुबलि को प्रणाम करता हूं। भगवान श्रीकृष्ण ने यहीं पर जरासंध को पराजित किया। महाभारत कालीन चौमुखी मंदिर की स्थापना स्वयं भगवान ने अपने हाथ से की थी। यहां से दूर—दूर तक मूड़ ही मूड़ दिखाई पड़ते हैं। इसके लिए लोगों को धन्यवाद दिया। 

Read also- गृहमंत्री अमित शाह ने कानपुर में किया रोड शो, छतों से हुई पुष्पवर्षा

उन्होंने कहा कि माताएं बहनें बैठी हैं। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 67 लाख माताओं को गैस का चूल्हा देने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है। पांच साल तक उत्तर प्रदेश के किसी भी किसान को बिजली का बिल जमा नहीं करना है। ऐसी बालिका जो 12वीं पास करेगी, उसे स्कूटी देने का काम किया जाएगा। हर युवा जो इंटर में प्रवेश लेगा चाहे बेटी हो या बेटी उसे लेपटॉप और स्मार्ट फोन देने का काम भाजपा करेगी। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां कोई बाहुबलि या माफिया है क्या। ऐसे लोगों को जेल में डालने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया है। नरेंद्र मोदी जी ने 130 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाकर उन्हें सुरक्षित रखने का काम किया है। जब कोरोना आया लोगों के मन में संशय आया कि कैसे गरीबों के दिन कैसे गुजरेंगे, रोटी रोटी बंद हो गईं, दुकानें बंद हो गईं, कारखाने बंद हो गए। रोज कमाकर रोज खाने वालों के लाले पड़ेंगे लेकिन मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को दो साल तक पांच किलो अनाज प्रतिमाह मुफ्त में देकर गरीबों के घर में देकर चूल्हा जलाने का काम किया है। नमक और तेल देने का काम मोदी सरकार ने किया। गरीबों को घर देने का काम भाजपा सरकार ने किया। 2 करोड़ 45 लाख किसानों को 6 हजार रुपया उनके बैंक अकाउंट में 2300 करोड़ रुपया देने का काम किया। 

उत्तर प्रदेश में एक भी बाहुबलि नहीं है। हैं तो बस बजरंग बली हैं। फिर से एक बार भाजपा को मौका दीजिए। एक करोड़ 41 लाख गरीबों के घर में बिजली पहुंचाने का काम काम, घर—घर में शौचालय बनाने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया है। 2 करोड़ 60 लाख घरों में एलईडी बल्व पहुंचाने का काम किया है। अखिलेश यादव कहते थे कि टीका मत लगवाना लेकिन बाद में अखिलेश यादव ने भी टीका लगवाया। टीका नहीं लगता तो तीसरी लहर में प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं रह पाती। आप लोग पहले दूसरे चरण का परिणाम जानना चाहते हो तो मैं आपको बताता हूं कि इन चरणों में सपा का सूपड़ा साफ हो गया। 300 से अधिक सीट पाकर एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 

Read also- भयभीत राहुलने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार से दूरी बनाई, प्रियंका ने संभाली कमान

2022 में जिताइए, हम उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन बना देंगे। गरीब कल्याण के लिए कार्य किए। जब साइकिल की सरकार थी तब बिजली रानी आपके घर में आती थी। योगी जी ने ग्रामीण क्षेत्र में 22 से 23 घंटे और शहर में 24 घंटे बिजली पहुंचाने की व्यवस्था की है। अब अखिलेश बाबू कहते हैं कि 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे। अरे अखिलेश बाबू आपतो बिजली ही नहीं दे पाते थे 200 यूनिट की क्या बात करते हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related