लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP assembly election) में पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब छठवें (sixth phase) और सातवें चरण (seventh phase) के मतदान होने हैं। ऐसे में कुछ ऐसे प्रत्याशी भी हैं, जो 8 बार चुनाव जीत चुके हैं और जीत का नहला लगाने मैदान में उतरे हैं। आठ बार चुनाव जीतकर विधायक बनने वालों में सपा के दो, भाजपा और बसपा के एक-एक प्रत्याशी का नाम शामिल है। आइए हम जानते हैं ऐसे नेताओं के बारे में…
Read also- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा को अमित शाह की रणनीति पर है भरोसा
शाहजहांपुर से भाजपा से सुरेश खन्ना
योगी सरकार में संसदीय कार्य एवं मेडिकल एजुकेशन विभाग के मंत्री पद पर विराजमान भाजपा के सुरेश खन्ना सबसे अधिक आठ बार विधायक चुने जाने वाले लिस्ट में शामिल हैं। वह शाहजहांपुर (Shahjhapur) विधानसभा में सन् 1989 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं। सुरेश खन्ना ने वर्ष 2017 चुनाव में सपा के तनवीर खान को 19,203 वोटों से हराया था। अब 2022 में नौवीं बार जीत हासिल करने के लिए सुरेश खन्ना चुनावी मैदान में हैं।
मांट विधानसभा से श्याम सुंदर शर्मा
मथुरा (Mathura) की मांट विधानसभा सीट से बसपा (BSP) के टिकट पर श्याम सुंदर शर्मा भी आठ बार विधायक जीतने की सूची में शामिल हो गए हैं। शर्मा पहली बार 1989 में चुने गए थे। इसके बाद 1991, 1993 ,1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में विधायक चुने गए हैं। वह बसपा में आने से पहले तृणमूल कांग्रेस में रह चुके हैं। इस बार श्याम सुंदर शर्मा नौवीं बार विधायक बनने को बेताब हैं।
आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव
सबसे अधिक बार विधायक चुने जाने वाले लिस्ट में आजमगढ़ (Azamgarh) विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले दुर्गा प्रसाद यादव का नाम भी शामिल है। वह इस सीट से पहली बार सन् 1985 में जीते थे। इसके बाद दुर्गा प्रसाद यादव 1989, 1991, 1996, 2002, 2007, 2012 और भाजपा ने 2017 में भी चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में दुर्गा प्रसाद यादव भी नौवीं बार चुनावी मैदान में जीत दर्ज हासिल करने के लिए उतरे हैं।
Read also- सभी सातों विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए लगेगी 98 टेबिल,चार सौ कर्मी करेंगे गणना
बलिया के बांसडीह से रामगोविंद चौधरी
रामगोविंद चौधरी भी समाजवादी पार्टी (SP) से आठ बार बांसडीह विधानसभा से जीत हासिल कर चुके हैं। वह इस विधानसभा में विपक्ष नेता के पद पर भी हैं। रामगोविंद चौधरी पहली बार सन् 1977 में विधानसभा के चुनाव के लिए चुने गए थे। इसके बाद 1980, 1989, 1991, 2002, 2007 और 2017 में जीत दर्ज कर चुके हैं। उन्होंने 2017 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार केतकी सिंह को 1687 वोटों के अंतर से हराया था। सपा ने एक बार फिर रामगोविंद चौधरी को बांसडीह विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। अब देखना होगा कि नौवीं बार यह सभी दिग्गज क्या कमाल दिखाते हैं।

