UP News : सपा में तेज हुए बगावत के सुर, आजम के समर्थन में एक होने लगे पार्टी के मुस्लिम नेता

उत्तर प्रदेशUP News : सपा में तेज हुए बगावत के सुर, आजम के...

Date:

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख के अपने ही घर में पहले बगावती सुर चाचा शिवपाल ने छेड़े उसके बाद अब बगावत के सुर पार्टी के मुस्लिम नेताओं ने छेड़ दिए है। 

आजम खां मामले में सपा के कुछ मुस्लिम नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बगावत पर उतर आए हैं। इसी कड़ी में सीतापुर जेल में बंद सपा विधायक आजम खां के समर्थन में पार्टी के एक नेता ने इस्तीफा दे दिया। इस नेता ने  पत्र लिखकर अखिलेश यादव गंभीर आरोप लगाए हैं। 

Also Read : Hyderabad Best Places: हैदराबाद घूमने का बन रहा है प्लान तो इन जगहों का रुख जरूर

सुल्तानपुर विधानसभा सीट से सचिव सलमान जावेद राइन ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुसलमानों के पक्ष में न बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं पर बीजेपी सरकार में हो रही कार्रवाई पर अखिलेश यादव मौन क्यों  है। उनकी चुप्पी के कारण ही वह इस्तीफा दे रहे हैं। सलमान जावेद ने लिखा है कि आजम खां को परिवार सहित जेल में डाल दिया गया।

 नाहिद हसन को जेल भेजा। विधायक शलजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिराकर उसकी एनओसी रद्द कर दी। इतना होने के बाद अखिलेश यादव चुप हैं, उन्होंने कहा कि जो कायर नेता अपने विधायकों की आवाज नहीं उठा सका वो आम आदमी के लिए क्या लड़ेगा? 

Also Read  :  UP News: बेटे ने ईंट से कुचलकर कर दिया मां का कत्ल, सामने आई ये खौफनाक वजह

हाल ही में समाजवादी पार्टी विधायक आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां ने भी अखिलेश के खिलाफ मोर्चा खोला था।  उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया था कि  अखिलेश आप नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं? 

उन्होंने  कहा था कि आजम खां के जेल में बंद होने की वजह से हम लोग सियासी रूप से यतीम हो गए। हम कहां जाएंगे, किससे कहेंगे और किसको अपना गम बताएं?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...