Mulayam Singh Yadav की बहू Aparna Yadav ने खोला मोर्चा,’बोलीं,”सपा की साजिश का मुंहतोड़ जवाब दें,मुंह भी तोड़ना पड़े तो तोड़ दीजिए”

विधानसभा चुनावMulayam Singh Yadav की बहू Aparna Yadav ने खोला मोर्चा,’बोलीं,”सपा की साजिश...

Date:


Mulayam Singh Yadav की बहू Aparna Yadav ने खोला मोर्चा,’बोलीं,”सपा की साजिश का मुंहतोड़ जवाब दें,मुंह भी तोड़ना पड़े तो तोड़ दीजिए”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए आज अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। ऐसे में विभिन्नत दलों के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा(Mulayam Singh Yadav’s daughter-in-law Aparna) ने अखिलेश यादव की सपा पर हमला बोला है। उन्हों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सपा की साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की है। अपर्णा यादव ने कहा कि यदि मुंह तोड़ना भी पड़ जाए तो मुंह भी तोड़ दीजिए। उन्होंवने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यिमंत्री योगी आदित्यएनाथ की जमकर तारीफ की। बता दें कि अपर्णा यादव लगातार भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। वहीं,समाजवादी पार्टी के अध्युक्ष अखिलेश यादव भी लगातार अपनी पार्टी के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज प्रदेश में सातवें चरण का मतदान 9 जिलों की 54 सीटों पर हो रहा है। अखिलेश की परिवार की अपर्णा ने मतदाताओं से कहा है कि वो सपा को मुंहतोड़ जवाब दें।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: क्या अपने जेठ अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अपर्णा? दिया जवाब

मालूम हो कि मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव विधानसभा चुनाव 2022 (Aparna yadav assembly election 2022) के लिए पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा में शामिल हो गई थीं। इसके बाद से वह लगातार भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रही थी। इस दौरान वह मुख्य प्रतिद्वंद्वी सपा पर करारा प्रहार करने से भी नहीं चूकी। अपर्णा यादव ने कहा आज मतदाताओं से अपील की है कि सपा की साजिश का मुंहतोड़ जवाब दीजिए। अर्पणा ने कहा कि वो तो यहीं कहेंगी कि आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है और ऐसी स्थिति में अगर सपा का मुंह तोड़ना पड़ जाए तो मुंह भी तोड़ दीजिएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related