देहरादून। विधानसभा चुनाव (Assembly election) मतगणना की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। इसी के साथ दलों ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना से दो दिन पूर्व अब उत्तराखंड की कमान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संभाल ली है। गत सोमवार को कैलाश की एंट्री उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुई। उत्तराखंड में कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री के राजनीति हलकों में बड़े मायने माने जा रहे हैं। वहीं कैलाश विजयवर्गीय के आने से कांग्रेस सतर्क हो गई है।
Read also-भाजपा ने आगामी नगर निगम और विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू की
कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को देहरादून (Dehradun) पहुंचे और सबसे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर गए। जहां पर उन्होंने पोखरियाल के साथ गहन मंत्रणा की। इसके बाद दोनों नेता सुभाष रोड स्थित एक होटल में भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ होने वाली बैठक में भाग लेने पहुंचे। जहां पर मतगणना के बाद की सभी स्थिति पर मंत्रणा की गई। बता दे कि प्रदेश में आगामी 10 मार्च को मतगणना होगी। जिसके बाद चुनाव परिणाम (election result) सामने आएंगे। ये चुनाव परिणाम ही मतदान के बाद उत्तराखंड में बनने वाली नई सरकार का रास्ता साफ करेंगे। बता दे कि कैलाश विजयवर्गीय को राजनीति हलकों में जोड़तोड़ की सियासत का महारथी माना जाता है। वर्ष 2016 में कांग्रेस पार्टी में सेंधमारी के असली सूत्रधार विजयवर्गीय रहे थे। भाजपाई सूत्रों के मुताबिक चुनाव मतगणना से पहले भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें मिशन उत्तराखंड को अंजाम देने के लिए भेजा है।

