UP Political News: स्वामी प्रसाद के भतीजे ने अखिलेश पर गंभीर आरोप लगाकर छोड़ी सपा

उत्तर प्रदेशUP Political News: स्वामी प्रसाद के भतीजे ने अखिलेश पर गंभीर आरोप...

Date:

लखनऊ। सपा में फैल रही बगावत की आंच से स्वामी प्रसाद मौर्य भी आज झुलस गए। स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे प्रमोद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि चाचा शिवपाल यादव और सपा के दिग्गज विधायक आजम खान की बागवत के पार्टी के अन्य नेता भी साइकिल का साथ छोड़ रहे हैं।

Read also: Shivpal Yadav बनेंगे नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव छोड़ेंगे विधायकी

स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे प्रमोद मौर्य समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव थे। प्रमोद ने सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे इस्तीफे में उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सपा अध्यक्ष पर कुशवाहा,मौर्य, सैनी, शाक्य जैसे समाज की उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाया। भतीजे के पार्टी छोड़ने के बाद अब अब सवाल उठने लगा है कि क्या स्वामी प्रसाद मौर्य भी अखिलेश का साथ छोड़ने की तैयारी में हैं। 

प्रमोद मौर्य प्रतापगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वो 2018 में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। सपा में जाने के बाद प्रमोद ने अपने चाचा स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने की बात कही थी जो कि बाद में सच साबित हुई थी। भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेंकने वाले स्वामी प्रसाद खुद भी अपनी जमीन नहीं बचा सके थे। चुनाव में मिली हार के बाद से स्वामी प्रसाद मौर्य खामोश हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...