National News : शादी के जश्न पर महंगाई का तड़का, डेकोरेशन से लेकर खाने के मीनू तक में कटौती

उत्तर प्रदेशNational News : शादी के जश्न पर महंगाई का तड़का, डेकोरेशन से...

Date:

मेरठ। गत दिनों ईंधन के बढ़े दामों का असर शादी के जश्न पर भी पड़ा है। शादी के जश्न पर अब महंगाई का ऐसा तड़का लगा कि पूरा बजट ही गड़बड़ा गया। एक साल पहले मंडप में डेकोरेशन से लेकर खाने का जो मीनू तैयार कर बुकिंग की गई थी अब उनमें मंडप या फार्म हाउस वाले तैयार नहीं हैं। उन्होंने बुकिंग के बावजूद भी दाम बढ़ा दिए हैं। जिसका नतीजा अब डेकोरेशन से लेकर खाने के मीनू तक में कटौती की जा रही है।

बढ़ती महंगाई ने शादी के जश्न पर ऐसा तड़का लगाया कि सब कुछ फीका हो गया। महंगाई ने पहले से ही कमर तोड़ रखी है। बाजार में खाद्य तेल के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है। इससे जिन घरों में शादी है उनका बजट बुरी तरह से गड़बड़ा गया। शादी के खर्चे में लोगों को 40 प्रतिशत की कटौती करनी पड़ रही है। इससे बारात घर, वेडिंग प्लानर,टेंट हाउस,कैटरिंग, डेकोरेशन और हलवाई तक प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने शादी में खिलाए जाने वाले खाने में वैरायटी भी कम कर दी हैं। 

Also Read : UP News : कोविड काल में तबलीगी जमात के लिए बनी अस्थाई कारागार को जिलाधिकारी ने किया समाप्त

बात पहले डेकोरेशन की करें तो शादी में होने वाले फूलों की डेकोरेशन में सबसे अधिक कटौती हुई है। लोगों ने पहले तरह—तरह की थीम पर डेकोरेशन डिमांड की थी। लेकिन थीम पर डेकोरेशन करीब 20 प्रतिशत महंगी हो गई है। इसके चलते लोगों ने मामूली डेकोरेशन की डिमांड की है। 

दूसरे नंबर पर शादी ब्याह में घर वालों और बरात के लिए बनने वाला खाना है। ​जिसमें स्नेक्स तक में कटौती की गई है। शादी समारोह के दौरान बांटे जाने वाले स्नैक्स पर भी महंगाई का असर दिख रहा है। अब स्नेक्स में करीब 80 प्रतिशत की कटौती हो गई है। जिसमें अब आलू से बने एक दो स्नैक्स और जलजीरा और कोल्डड्रिंक ही सर्व की जा रही है। जिस शादी में कई तरह के पकवान होते थे वहां पर अब वैरायटी घटकर तीन से चार तक रह गई है। लोग एक दाल के साथ एक पनीर आइटम खिलाना पसंद कर रहे हैं।

Also Read : UP News : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिलों में बनेंगे 75 अमृत तालाब – जिलाधिकारी

स्वीट डिश से गायब हुआ गाजर का हलवा और गुलाबजामुन : 

शादी में खाने के बाद लोग स्वीटडिश का जमकर आनंद लेते नजर आते थे। लेकिन इस महंगाई ने लोगों के इस स्वाद पर भी कैची चला दी है। लोगों केा शादी में अब ठंडी रबड़ी, खीर, गुलाब जामुन,गाजर का हलवा के बजाय एक दो ​ही आइटम से अपना स्वाद बनाना पड़ रहा है। कई जगहों पर अब आईस्क्रीम ही स्वीटडिश के रूप में उपयोग हो रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related