लखनऊ। रिटायर्ड कर्मचारियों को लेकर यूपी की योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकारी सेवा से रिटायर कर्मचारियों को पेंशन के लिए ऑफिस के धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। योगी सरकार के नए फैसले के बाद अब 3 दिन के अंदर ही रिटायर कर्मचारियों के खाते में पेंशन का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। इसके लिए सीएम योगी ने ई पेंशन पोर्टल की शुरूआत करने का निर्देश दिया है। यह पोर्टल 1 मई से शुरू हो जाएगा जिसका उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ लोक भवन में करेंगे।
Also Read : Uttar Pradesh Politics : शिवपाल-आजम की जुगलबंदी बनेगी भाजपा समेत सपा-बसपा की मुसीबत, जानिये क्या है प्लानिंग
इस पेंशन पोर्टल का लाभ यह होगा कि रिटायर्ड कर्मचारियों की बड़ी समस्याओं का समाधान मात्र एक क्लिक पर हो जाएगा। नौकरी से रिटायर होने के बाद 3 दिन के अंदर ही उनको पेंशन का पूरा पैसा मिल जाएगा। गौरतलब है कि रिटायर्ड कर्मचारियों को अपनी पेंशन के लिए सालों साल सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे तब जाकर उनकी कमाई का हिस्सा उनके खाते में आ पाता था। इस अव्यवस्था का ही परिणाम है कि रिटायर्ड कर्मचारियों को इसके लिए घूस तक देना पड़ता था। योगी सरकार का यह दावा है कि इस पोर्टल के बाद भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी और कर्मचारियों को भी दुश्वारियां का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Also Read : Jahangirpuri Violence मामले का मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दबोचा
वही इसके पहले राज्य कर्मचारियों के लिए योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने कुछ दिन पहले ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की थी और इसके लिए मंत्रिमंडल ने शनिवार को उत्तर प्रदेश शासकीय सेवक नियमावली 2016 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. योगी सरकार के इस निर्णय से करीब 2800000 राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी.

