Hardoi Accident News : कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, भाई- बहन सहित चार की मौत

उत्तर प्रदेशHardoi Accident News : कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, भाई- बहन...

Date:

हरदोई। प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हरदोई में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे हादसे में बाइक सवार भाई बहन समेत चार की मौत हो गई। एक अन्य बाइक सवार को टैंकर से कुचल दिया। जबकि बाइक टैंकर में फंसी रह गई। अगर टैकर की पेट्रोल टंकी फट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Also Read : Uttar Pradesh News: 4.27 करोड़ की धनराशि से बनेगी पानी की टंकी, 8674 लाभार्थियों को मिलेगा जल लाभ

टैंकर चालक को लोगों ने पकड़ लिया। थाना बिलग्राम क्षेत्र के गांव अल्लाहपुर निवासी रामअवतार बहन गंगादेवी और नातिन मीनाक्षी को लेकर रिश्तेदारी में तेरहवीं संस्कार से वापस लौट रहे थे। दोपहर वह लोग जब शाहाबाद पिहानी मार्ग पर पहुंचे तो दूसरी ओर से बाइक से अपने साथी मुइनुद्दीन के साथ एक युवक आ रहा था। दोनों बाइकों के गढ़ी के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी।

Also Read : Meerut News : इस बार मेरठ में सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी ईद की नमाज, पुलिस ने बनाया ये प्लान

हादसे में औसाफ नामक युवक कंटनेर के पहिया के नीचे आ गया। वहीं रामअवतार उसकी बहन गंगादेवी और मीनाक्षी भी गिर गए। जिसमें चारों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ चार  मौत की सूचना से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related