Uttarpradesh Latest News Today: महंगाई के खिलाफ यूपी में कांग्रेस खोलेगी मोर्चा, कल करेगी बड़ा प्रदर्शन

न्यूज़Uttarpradesh Latest News Today: महंगाई के खिलाफ यूपी में कांग्रेस खोलेगी मोर्चा,...

Date:

लखनऊ: हफ्ते भर से महंगाई मुक्त भारत अभियान चला रही कांग्रेस पार्टी गुरुवार को राजभवन तक मार्च करेगी। पार्टी ने डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों में हो रही दैनिक बढ़ोतरी के लिए मोदी सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी जनता को महंगाई का रिटर्न गिफ्ट दे रही है। पार्टी प्रवक्ता पंकज तिवारी ने जानकारी दी है कि प्रदेश व देश में महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है पर सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। ऐसे में जनहित के मुद्दे को सरकार तक पहुंचाना और उसकी तकलीफ़ों को सरकार को अहसास कराना कांग्रेस पार्टी अपना नैतिक कर्तव्य समझती है।

Read also: तमिलनाडु में ऐप में गड़बड़ी के चलते कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में देरी

महंगाई के ख़िलाफ़ आक्रोश व्यक्त करेगी कांग्रेस

उन्होंने बताया, कांग्रेस पूरे देश में हफ्ते भर से महंगाई मुक्त भारत अभियान चला रही है जिसके तहत ब्लाक से लेकर ज़िला स्तर तक धरना प्रदर्शन आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी गुरुवार को राजभवन तक पैदल मार्च करके महंगाई के ख़िलाफ़ अपना आक्रोश व्यक्त करेगी। उन्होंने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस विधानमंडल दल नेता अराधना मिश्र मोना, विधायक वीरेन्द्र चौधरी समेत उत्तर प्रदेश कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, जिला से लेकर ब्लाक कमेटियों तक के पदाधिकारी और अन्य लोग शामिल होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related