आरोग्य सेतु ऐप में स्टेटस देखने के बाद ही केंद्रीय कर्मियों को मिलेगी ऑफिस में इंट्री

फीचर्डआरोग्य सेतु ऐप में स्टेटस देखने के बाद ही केंद्रीय कर्मियों को...

Date:


आरोग्य सेतु ऐप में स्टेटस देखने के बाद ही केंद्रीय कर्मियों को मिलेगी ऑफिस में इंट्री

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को ऐलान किया कि उसके सभी कर्मचारियों के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप रखना अनिवार्य होगा। सरकार का कहना है कि इससे कोरोना की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती किए गए कर्मचारियों को भी यह ऐप रखनी होगी।

सभी को मोबाइल पर अपना स्टेटस देखना होगा। वे कितने हाई-रिस्क या लो रिस्क वाले लोगों के संपर्क में आए इसी के आधार पर उनकी कैटेगरी तय होगी। अगर किसी कर्मचारी का स्टेटस सेफ या लो रिस्क है, तो ही उसे काम पर आने की इजाजत होगी। वहीं, जो लोग हाई रिस्क कैटेगरी में होंगे उन्हें खुद को 14 दिन के लिए आइसोलेट करना होगा, जब तक ऐप सेफ का स्टेटस नहीं दिखा देती।

दुनियाभर में कोरोनावायरस संकट शुरू होने के बाद से ही लाखों की संख्या में भारतवासी विदेशी जमीनों पर फंसे हैं। इनमें बड़ी संख्या खाड़ी देशों में रहने और काम करने वाले भारतीयों की हैं। सरकार ने हाल ही में कहा था कि वह इन नागरिकों को निकालने पर योजना बना रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related