दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम के खिलाफ पर राजद्रोह का मामला दर्ज

फीचर्डदिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम के खिलाफ पर राजद्रोह का...

Date:


दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम के खिलाफ पर राजद्रोह का मामला दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। उन पर आईपीसी की धारा 124 ए और 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, बीते दिनों जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ ट्विटर पर विवादास्पाद ट्वीट लिखने के बाद दिल्ली के वसंत कुंज में शिकायत दर्ज की गई जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

उन्होंने 28 अप्रैल के अपने ट्वीट में बीते महीने उत्तरपूर्व दिल्ली हिंसा के संदर्भ में लिखा था कि भारतीय मुसलमानों के “उत्पीड़न” पर ध्यान देने के लिए कुवैत को धन्यवाद देता हूं। इस उत्पीड़न की वजह से काफी दर्द झेलना पड़ा है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जफरुल इस्लाम द्वारा किया गया ट्वीट ‘विवादास्पद’ और जानबूझकर समाज में असंतोष पैदा करने वाला था और यह देश के भाईचारें की भावनाओं पर भी चोट करता है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है।

जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आयोग अध्यक्ष काे पद से हटाने की मांग की। हालांकि जफरुल इस्लाम ने मांफी मांग ली है। उन्होंने एक बयान में कहा, “मुझे एहसास है कि मेरा ट्वीट हमारे देश में हेल्थ आपातकाल का सामना करने और इस अदृश्य वायरस के बीच असंवेदनशील था। मैं उन सभी से माफी मांगता हूं जिनकी भावनाएं आहत हुई हैं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...