BSP के लिए मोर्चा संभालेंगे मायावती के भतीजे Akash Anand, जानिये क्या है पूरा मामला

न्यूज़BSP के लिए मोर्चा संभालेंगे मायावती के भतीजे Akash Anand, जानिये क्या...

Date:

लखनऊ। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में चार बार शासन करने वाली बहुजन समाज पार्टी के सामने अपना अस्तित्व बचाने की चुनौती सामने आ गई है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार ने बसपा समर्थकों समेत मायावती के लिए भी चिंता की लकीरें खींच दी हैं। उन्होंने बसपा को नये सिरे से खड़ा करने का भी प्रण लिया है। मायावती ने इसी क्रम में अपने भतीजे आकाश आनंद को आगे करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आकाश आनंद को राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर बना दिया है। हालांकि मायावती ने यूपी समेत पांच राज्यों के हुए चुनाव में भी आकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया था। इस दौरान संभावनाएं जताईं जा रही थीं कि आकाश आनंद भी अब उत्तर प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगे। लेकिन, अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। मायावती ने आकाश को पंजाब और उत्तराखंड के चुनावों के लिए ही लगा रखा था। इन सभी चुनावी राज्यों में मिली असफलता ने बसपा के भविष्य पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा दिया है। खासकर बसपा के सबसे बड़ा जनाधार वाले उत्तर प्रदेश में भी सिर्फ एक सीट निकल पाई है। ऐसे में मायावती ने तो खुद मोर्चा संभाला ही हुआ है अब उनके भतीजे ने भी ऐलान किया है कि वो पूरे देश का दौरा करेंगे।

Read also: Uttarpradesh News: यूपी में बिजली कंपनियों ने किया हजारों करोड़ रुपये का घोटाला! जानिये क्या है पूरा सच

 पांचों राज्यों के चुनाव के पहले आकाश आनंद ने दिल्ली में युवाओं के साथ बैठकों का दौर शुरू किया था। हालांकि चुनाव में बिजी होने की वजह से इस सिलसिले रोक लग गई थी। लेकिन, एक बार फिर मायावती की ओर से जिम्मेदारी मिलने के बाद आकाश आनंद ने मोर्चा संभाल लिया है। साथ ही अब इस बात पर भी मुहर लग गई है कि बसपा की भविष्य में कमान आकाश आनंद ही संभालेंगे। अक्सर सवाल खड़े होते थे कि बसपा में मायावती के बाद कौन? अब इस सवाल पर विराम लगता हुआ दिखाई देने लगा है। मायावती की विरासत को अब आकाश आनंद ने संभालने की जिम्मेदारी उठा ली है। या यूं कहें कि बसपा में नेतृत्व का एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर हो रहा है। अब आकाश अपनी इस बड़ी भूमिका को कैसे निभाते हैं, यह देखने वाली बात होगी। आकाश आनंद इस वक्त राजस्थान में होने वाले चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहां के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। एक दौर में बसपा कभी राजस्थान में सत्ता की मास्टर की हुआ करती थी। लेकिन, धीरे-धीरे पार्टी लगातार कमजोर होती गई है। ऐसे में अब बसपा को आकाश आनंद से उम्मीद है। इस उम्मीद पर आकाश कितने खरे उतरते हैं, यह उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। यही उनका सियासी भविष्य भी तय करेगा। 

Read also: UP MLC Election 2022: सुबह 27 सीटों पर सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतदान,12 को आएगा परिणाम

अर्श से फर्श तक पहुंच चुकी बसपा को खड़ा करना यानी नया जीवन देने जैसा होगा। कभी परिवारवाद का विरोध करने वाली बसपा के समर्थक कांशीराम के बाद मायावती के नेतृत्व को तो स्वीकारा, लेकिन क्या उनके भतीजे आकाश में भी आस्था जता पाएंगे? ये सवाल आकाश के लिए बेहद कठिन होंगे। आकाश आनंद ने ऐलान किया है कि अगले कुछ महीनों में वह देश भर का दौरा करेंगे। कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इस मैसेज के साथ ही आकाश ने यह साफ कर दिया है कि अब बसपा की कमान उनके हाथ में होगी। आकाश के लिए बसपा को एक बार फिर से खड़ा करना एवरेस्ट चढ़ने के बराबर ही होगा। छिटकते कोर वोट बैंक को साधने के साथ ही बसपा को नया जीवन देना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। ऐसे में आकाश इन चुनौतियों का कैसे सामना करते हैं, यह भी काफी महत्वपूर्ण होगा। एक के बाद एक कैडर वाले नेताओं को पार्टी से बाहर करना, नीतियों में बदलाव और मायावती की नेताओं-कार्यकर्ताओं से दूरी ने बसपा को इस स्थिति में पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। अब देखना यह महत्वपूर्ण होगा कि इन कमजोरियों को दूर करने के साथ ही लोगों को जोड़ने के लिए आकाश क्या रणनीति अपनाते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related