Uttar Pradesh News: ISIS महिला के संपर्क में आने के बाद मुर्तजा ने बनाया खतरनाक मंसूबा

न्यूज़Uttar Pradesh News: ISIS महिला के संपर्क में आने के बाद मुर्तजा...

Date:

लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी आतंकी अब्बा अहमद मुर्तजासी आईएसआईएस की महिला के संपर्क में आने के बाद खतरनाक मंसूबा पालने लगा था। मुर्तजा इस महिला के संपर्क में ई-मेल के जरिए आया था। एटीएस की पूछताछ में पता चला कि मुर्तजा ने महिला के बताए खाते में कई बार रुपये भेजे। बताया जा रहा है कि आतंकी मुर्तजा आईएसआईएस में जाने की तैयारी में था। एटीएस की पूछताछ में मुर्तजा ने कई राज खोले हैं।

उसने एटीएस अधिकारियों को बताया कि उसे आईएसआईएस कैंप से एक महिला ने ई-मेल किया था। महिला ने अपनी फोटो उसे भेजी और भारत आने पर मिलने की बात कही थी। मुर्तजा ने महिला के मांगे जाने पर 40 हजार रुपये भेजे थे। यह मामला खुलने के बाद एटीएस सतर्क हो गई है। खुफिया एजेंसियां मुर्तजा की कुंडली खंगालने में जुटी हैं।

Read also: राजधानी लखनऊ को दहलाने की साजिश,सफेदाबाद स्टेशन पर मिले टाइम बम

पूछताछ में मुर्तजा ने बताया कि 2017 में इंटरनेट पर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखने लगा। बस उसको यहीें से विचार आए कि वह जन्नत में है, अल्लाह उससे नाराज है। उसको लगा कि वह होमो सेक्सुअल है। लेकिन जब उसके घरवालों ने उसका इलाज कराया तो चिकित्सकों ने उसको हाइपोमेनिया बीमारी से ग्रसित बताया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...