छत्तीसगढ़ में हुई गैस लीक, 3 की हालत गंभीर, तमिलनाडु में बॉयलर फटा

फीचर्डछत्तीसगढ़ में हुई गैस लीक, 3 की हालत गंभीर, तमिलनाडु में बॉयलर...

Date:


छत्तीसगढ़ में हुई गैस लीक, 3 की हालत गंभीर, तमिलनाडु में बॉयलर फटा

रायगढ़: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गैस लीक का मामला सामने आया है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने सूचना दी है कि एक पेपर मिल टंकी की सफाई करते गैस रिसाव हुआ जिसके चलते 7 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इनमें 3 की हालत गंभीर है।

हादसा रायगढ़ के तेतला गांव की है। घटना रायगढ़ के शक्ति पेपर मिल की है। जहां पेपर कारखाने की सफाई करने के लिए मजदूरों को भेजा गया था। इस दौरान पेपर मिल में जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बेहोश पड़े मजदूरों को बाहर निकाला गया और स्थानीय संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इससे पहले गुरुवार तड़के आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक संयंत्र से हुए गैस रिसाव से 13 लोगों की मौत हो गई है।

वहीँ तमिलनाडु के नेवेली में बॉयलर एक फट गया जिसमें आठ लोग घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। राज्‍य के कुड्डालोर जिले में नेवेली लिग्‍नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्‍लांट में यह हादसा हुआ है।

हादसे के बाद प्‍लांट से धुएं का बादल देखा गया। इसके बाद तत्काल एनएलसी इंडिया लिमिटेड की राहत और बचाव कार्य मुहैया कराने वाली टीमें पहुंच गईं हैं और हालात को काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related