ट्रेनों का संचालन 12 मई से शुरू

फीचर्डट्रेनों का संचालन 12 मई से शुरू

Date:


ट्रेनों का संचालन 12 मई से शुरू

शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनों (30 वापसी यात्रा) के साथ चलाई जाएंगी

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच भारतीय रेलवे 12 मई 2020 से यात्री ट्रेन संचालन को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की योजना तैयार कर रही है। इस बारे में मीडिया से जानकारी साझा करते हुए भारतीय रेलवे ने कहा है कि शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनों (30 वापसी यात्रा) के साथ चलाई जाएंगी।

ये ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली नई दिल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी।

इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे शुरू होगी और केवल IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। रेल मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।

इस बारे में रेलवे ने कई खास नियम साझा किए हैं। रेल मंत्रालय की मानें तो यात्रियों को चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा और प्रस्थान के समय स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और केवल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी। ट्रेन कार्यक्रम सहित अन्य विवरण अलग-अलग समय पर जारी किए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...