लॉकडाउन-4 की घोषणा, गृह मंत्रालय जारी करेगा दिशा-निर्देश

फीचर्डलॉकडाउन-4 की घोषणा, गृह मंत्रालय जारी करेगा दिशा-निर्देश

Date:


लॉकडाउन-4 की घोषणा, गृह मंत्रालय जारी करेगा दिशा-निर्देश

नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना से 90 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं 2000 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. कोरोनावायरस के प्रसार को कम करने के लिए पूरे देश में 54 दिनों से लॉकडाउन जारी है. इस बीच लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाई गई. NDMA ने कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है, नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में चौथे चरण की लॉकडाउन की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन का चौथा चरण नए रंग रूप वाला होगा. गृह मंत्रालय आज शाम लॉकडाउन-4 को लेकर नए दिशा निर्देश जारी करेगा.

गृह मंत्रालय की तरफ से लॉकडाउन-4 की घोषणा होने से पहले ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु की सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक के लिए बढ़ा दी. एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन की अवधि के विस्तार का एक आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है, ‘लॉकडाउन के आदेशों में चरणबद्ध तरीके से रियायतों को अधिसूचित किया जाएगा.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...